Friday, March 20Ujala LIve News
Shadow

दो दिनी प्रयागराज महोत्सव का हुआ शानदार आगाज

दो दिनी प्रयागराज महोत्सव का हुआ शानदार आगाज

महोत्सव के पहले दिन लोक संगीत के दिग्गज कलाकारों ने मचाया धमाल


प्रयागराज महोत्सव के अंतर्गत दिनांक शुक्रवार की रात भोजपुरी नाईट के अंतर्गत चंदौली से आए नीरज पाण्डेय, गाजीपुर के दिग्गज भोजपुरी गायक जीतेन्द्र तिवारी “अमृत”, प्रयागराज के रत्नेश दुबे, आशुतोष श्रीवास्तव, भूपेंद्र शुक्ला, लोक गायिका रागिनी चंद्रा तथा पूरे देश में प्रयागराज का प्रतिनिधित्व करने वाले गायक मनोज गुप्ता ने अपनी टीम के साथ अपने गायकी से श्रोताओ- दर्शकों में अपनी अमिट छाप छोड़ा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हाईकोर्ट के माननीय न्यायमूर्ति श्री नीरज तिवारी तथा प्रयागराज के महापौर श्री गणेश केसरवानी ने संयुक्त रूप से प्रयागराज महोत्सव का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में गणेश वंदना रागिनी चंद्रा द्वारा किया गया। इसके उपरांत रागिनी चंद्रा के द्वारा निमिया के दाढ़ी मैया
फगुआ में रंग रस रस बरसे ने तथा रत्नेश दुबे ने कलयुग में सिद्ध हो देव हनुमान जी तुम्हारा क्या केहना, शिव डाले गुलाल गौरा के फागुन महिनवा में। रंग बरसे भीगे चुनर वाली। जितेन्द्र तिवारी ‘अमृत’ ने केहू कहेला मइहर वाली केहू कहेला काली, मईया लाल चुनरिया वाली, सब कहेला की बहुते सुघर बाडू तू, टोना लागे ना कांची उमरिया में आशुतोष श्रीवास्तव ने हर एक बात पर कहते हो कि तू क्या है ,तुम ही कहो कि अंदाज गुफ्तगू क्या है , यह दौलत भी ले लो शोहरत भी ले लो भले छीन लो मुझसे मेरी जवानी आदि प्रस्तुतियों से से पूरे सदन को भाव विभोर किया। सम्मान के अंतर्गत सांस्कृतिक सरोकारों के लिए कार्य करने वाले प्रयागराज के सुपरिचित ओम नारायण त्रिपाठी जी को प्रयागराज गौरव के रूप में तथा उत्तराखंड में मानवाधिकारों के संरक्षण के लिए काम करने वाली श्रुति अक्षय गोलवरकर को उनके कार्यों के आसरा विशिष्ट सेवा सम्मान, डी के अग्रवाल को आसरा सहज सहयोगी सम्म्मान, पूर्व महापौर प्रत्याशी अजय श्रीवास्तव को से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आसरा फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रदीप तिवारी तथा सचिव मनीष घोष ने समस्त कलाकारों का स्वागत सम्मान तथा सभी श्रोताओ का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में नरेश महारानी,डॉ अमित त्रिपाठी,राकेश जैन, अलोक मालवीय, अलोक पाण्डेय पिंटू , राम जी पाण्डेय,डॉक्टर पियूष दीक्षित, पार्षद सरदार अमरजीत सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अंतर्राष्ट्रीय कवि डॉक्टर श्लेष गौतम ने किया।
अंत में संतोष तिवारी ने प्रयागराज को कल के होने वाले राष्ट्रीय कवि सम्मेलन ठिठोली के लिए आमंत्रित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *