होटल मिलेनियम इन में हर्षोल्लास एवं भक्ति भाव के साथ मनाया गया हिन्दू नव वर्ष 2083

प्रयागराज होटल मिलेनियम इन में हिन्दू नव वर्ष *नव संवत्सर 2083* का भव्य आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने इसे पूरे देश में अपनी तरह का एक अद्वितीय आयोजन बताया। पूरे परिसर को पारंपरिक हिन्दू थीम पर आकर्षक रूप से सजाया गया था, जिससे वातावरण आध्यात्मिक एवं उत्सवमय बना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ शांति पाठ एवं शंखनाद के साथ हुआ, जिसके पश्चात भक्ति संगीत समूह *“अनहद नाद एक्सपीरियंस”* द्वारा लाइव कीर्तन प्रस्तुति दी गई। साथ ही हिन्दू नव वर्ष के महत्व एवं श्रीमद्भगवद्गीता के दैनिक जीवन में महत्व पर एक ज्ञानवर्धक सत्र भी आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सभी अतिथियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह प्रश्नोत्तरी प्रयागराज, सनातन धर्म, नवरात्रि एवं हिन्दू नव वर्ष पर आधारित थी। प्रतियोगिता के शीर्ष तीन विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए।
फूलों की होली ने आयोजन में उल्लास और रंग भर दिए। अतिथियों ने विशेष रूप से तैयार नवरात्रि प्रसाद एवं प्रीमियम शुद्ध शाकाहारी भोजन की सराहना की। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों को होटल मिलेनियम इन की ओर से इलेक्ट्रॉनिक जप काउंटर भेंट किए गए।
कई प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए होटल मिलेनियम इन को “प्रयाग का गौरव” बताया और इसे शहर का एकमात्र ऐसा होटल कहा जो इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों को निरंतर बढ़ावा दे रहा है।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी होटल मिलेनियम इन द्वारा 31 दिसंबर 2025 को लाइव कीर्तन कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जो उनकी सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक परंपरा को दर्शाता है।
होटल मिलेनियम इन के आयोजकों ने इस सफल आयोजन के लिए नगरदेवता श्री वेणीमाधव जी के प्रति आभार व्यक्त किया। यह आयोजन आध्यात्मिकता, संस्कृति, ज्ञान एवं आतिथ्य के सुंदर समन्वय के रूप में सराहा गया।
