Friday, March 20Ujala LIve News
Shadow

12 दिवसीय संस्कृत संभाषण शिविर का हुआ भव्य समापन

12 दिवसीय संस्कृत संभाषण शिविर का हुआ भव्य समापन

 

प्रयागराज
आर्यकन्या डिग्री कॉलेज में संस्कृत विभाग तथा संस्कृत भारती के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे 12 दिवसीय संस्कृत संभाषण शिविर का समापन्न हुआ। शिविर का संचालन डॉ. निशा खन्ना ने किया। स्वागत भाषण महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो अर्चना पाठक ने किया। शासी निकाय के अध्यक्ष पंकज जायसवाल ने अपने उद्बोधन द्वारा छात्रों को संस्कृत के प्रति जागरूक किया। डॉ. सोनमति पटेल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। डॉ. पूजा जायसवाल तथा डॉ. आरती सरोज ने कार्यक्रम का संयोजन किया।
इस अवसर पर छात्राओं द्वारा गीत, श्लोक पाठ आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में उप प्राचार्या डॉ. इभा सिरोठिया, डीन डॉ. अंजू श्रीवास्तव, IQAC की कोऑर्डिनेटर डॉ. नीलांजना जैन, चीफ प्रॉक्टर डॉ. रंजना त्रिपाठी ने भी छात्राओं को प्रोत्साहित किया। इसी क्रम में विश्वगौरैया दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के अन्तर्गत अध्यक्ष निकाय ने मिट्टी का सकोरा, सभी को प्रदान करके पक्षियों को दाना पानी रखने के अभियान का प्रारंभ कियाकार्यक्रम में अन्य शिक्षकों तथा बड़ी संख्या में छात्राएं एवं स्वयंसेविकाएँ उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *