Monday, March 30Ujala LIve News
Shadow

भगवान महावीर जयंती धूमधाम से मनाया गया, निकाली गई रथ यात्रा

 भगवान महावीर जयंती धूमधाम से मनाया गया, निकाली गई रथ यात्रा

1008 वर्ष वा जन्मोत्सव पर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह

महापौर गणेश केसरवानी ने आरती की और शोभा यात्रा में शामिल हुए


प्रयागराज भगवान महावीर जयंती के शुभ अवसर पर जैन मंदिर से रथ शोभा यात्रा निकाली गई रथ में वर्धमान के माता-पिता विराजमान थे आरती उतारी गई यात्रा प्रारंभ होती है लोगों के हाथों में धार्मिक ध्वज पताका थे ढोल ताशा पार्टी डीजे पंजाबी बैंड अनेक झांकियां ऐरावत हाथी गाते बजाते नृत्य करते देव देवियां तथा बग्घी में वर्धमान के माता-पिता लोगों को दर्शन दे रहे थे, सड़क के दोनों साइड श्रद्धालु हाथ जोड़कर दर्शन कर रहे थे फूलो की वर्षा करके रथ यात्रा का स्वागत किया जा रहा था महिलाएं और बच्चे पीले रंग का वस्त्र पहने हुए थे ऐसा लग रहा था जैसे सरसों का फूल लहरा रहे है , बच्चा-बच्चा महावीर की जय बोलेगा जैन धर्म के जय जय बोलेगा के गीत पर सभी जयकारे लगाकर थीरक रहे थे। भक्त भगवान महावीर के संदेशों को लोगों तक पहुंचा रहे थे हमें युद्ध नहीं शांति चाहिए, जियो और जीने दो, गर्मी पड़ रही है पंछियों के लिए दाने और पानी अपने छत पर व्यवस्थित करें, जीव जंतुओं से प्रेम करें।
शोभा यात्रा जैन मंदिर से प्रारंभ होकर बहादुरगंज लोकनाथ बजाज पट्टी चौक घंटाघर जॉनसेन गंज एस सी वासु रोड जैन मंदिर पर पूर्ण हुई।
शोभा यात्रा में दिनेश कुमार जैन, निर्मल जैन ,राजेश जैन, अशोक जैन, आलोक जैन, मुनीन्द्र जैन, अमित जैन, राजू जैन ,आकाश जैन, अर्पित जैन, विजय चौरसिया ,अकरम शगुन व हजारों भक्त शोभा यात्रा में शामिल हुए।

पुलिस प्रशासन की तरफ से ट्रैफिक व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद थी, कोतवाली क्षेत्र के एसीपी रवि कुमार गुप्ता कोतवाली इंचार्ज संजय राय बहादुरगंज चौकी शाहगंज थाना के समस्त पुलिस के जवान सुबह से ही रथ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने में लगे हुए थे,पीस कमेटी के चांद मियां मोहम्मद आमिर मोहम्मद डाबर सिविल डिफेंस के अनु भैया ताहिर अंसारी राकेश मल्होत्रा पूर्व पार्षद अनीस अहमद आदि पुलिस का सहयोग कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *