Monday, March 30Ujala LIve News
Shadow

संगम गैस सर्विस ने उपभोक्ताओं का चूल्हा किया बंद

संगम गैस सर्विस ने उपभोक्ताओं का चूल्हा किया बंद 

प्रयागराज
प्रयागराज के जीरो रोड मे पड़ने वाली गैस एजेंसी संगम गैस सर्विस ने अपने उपभोक्ताओं के घर के चूल्हे ठन्डे कर दिए. संगम गैस सर्विस की सर्विस ने लोगों को रुला दिया है. उपभोक्ता पंद्रह पंद्रह दिन से गैस लेने के लिए गैस एजेंसी का चक्कर लगा रहे हैँ. गैस एजेंसी के कर्मचारी उपभोक्ताओं के साथ भद्दा मजाक करते है. उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया है की एजेंसी के कर्मचारी गैस की काला बाजारी कर रहे हैँ. उपभोक्ता जब गैस एजेंसी के कार्यालय पर अपने गैस बुकिंग की जानकारी लेने पहुँचे तो गैस एजेंसी में ताला लगा था. गैस एजेंसी से सम्बन्धित सारे फोन बंद आ रहे थे. उपभोक्ता अब परेशान हैँ की उनके घर का चूल्हा कैसे जले. केंद्र और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने गैस की किल्लत न होने की बात कहीं थी.उसके बाद भी संगम गैस सर्विस उपभोक्ताओं को गैस का सिलेंडर नहीं उपलब्ध नहीं करवा पा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *