Thursday, May 7Ujala LIve News
Shadow

डिप्टी सीएम के जन्मदिवस पर हलुआ, शर्बत, लस्सी का हुआ वितरण कार्यकर्ताओं ने किया सुंदरकांड का पाठ

डिप्टी सीएम के जन्मदिवस पर हलुआ, शर्बत, लस्सी का हुआ वितरण

कार्यकर्ताओं ने किया सुंदरकांड का पाठ

प्रयागराज डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के जन्मदिवस पर भाजपा प्रयागराज महानगर के कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न स्थानों पर हलुआ, शर्बत, लस्सी इत्यादि का वितरण किया गया। डिप्टी सीएम के दीर्घायु व आरोग्यता की कामना को लेकर कार्यकर्ताओं ने कटघर स्थित समय में मंदिर स्थित सामया देवी मंदिर में वैदिक मंत्र द्वारा पंडित विष्णु तिवारी के आचार्यत्व में यज्ञ देवता का हवन पूजन किया l भारद्वाज आश्रम भारद्वाज आश्रम स्थित मंदिर पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। शिवकुटी, वेणी माधव, सिविल लाइन, प्रीतम नगर, विश्विद्यालय आदि मंडलों में मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में शरबत हलुआ आदि का वितरण आम लोगों के बीच किया गया। सिविल लाइन मंडल के कार्यकर्ताओं ने ब्लड बैंक के पास हलुआ, शिवकुटी मंडल के कार्यकर्ताओं ने तेलियरगंज में शरबत वितरण का कार्यक्रम किया। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत हैं। प्रयागराज से उनका गहरा लगाव है और हम कार्यकर्ताओं का भी उठा ही लगाव डिप्टी सीएम से है। महानगर के समस्त कार्यकर्ताओं की ओर से डिप्टी सीएम के दीर्घायु व आरोग्यता की कामना की जाती है। रणजीत सिंहआनंद सोनकर, मनोज श्रीवास्तव, भोला सिंह, अजय आनंद, रवि केसरवानी, डॉ शैलेश पांडेय, विजय श्रीवास्तव, निर्दोष सिंह गोलू, अजय सिंह, भाजपा प्रवक्ता पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्र, दीप द्विवेदी, शुभम सिंह, पार्षद नीरज गुप्ता मंजेश श्रीवास्तव, हेमंत बनर्जी विनोद सोनकर सत्या जायसवाल हिमांशु सोनकरआदि उपस्थित रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *