Monday, May 11Ujala LIve News
Shadow

जनकवि कैलाश गौतम स्मृति अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह,राष्ट्रीय शब्दरस समारोह 2026

जनकवि कैलाश गौतम स्मृति अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह,राष्ट्रीय शब्दरस समारोह 2026

प्रयागराज
कैलाश गौतम सृजन संस्थान,प्रयागराज के द्वारा अंतरराष्ट्रीय मातृ दिवस के अवसर पर जनकवि कैलाश गौतम स्मृति अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह ‘राष्ट्रीय शब्दरस 2026’ का आयोजन मुंडेरा स्थित रामविशाल पैलेस में किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि उच्च न्यायालय इलाहाबाद के न्यायमूर्ति नीरज तिवारी ने कहा की जनकवि कैलाश गौतम आम आदमी की वह आवाज़ हैं जिनकी आज वैश्विक प्रतिष्ठा एवं लोकप्रियता है और यह उनकी रचनाओं से सिद्ध होता है।
कैलाश गौतम की विपुल एवं विस्तृत साहित्यिक परंपरा एवं योगदान को ऐसे ही सार्थक आयोजनों से और समृद्ध किया जा सकता है तथा जनता के बीच साहित्य का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जा सकता है।

समारोह के विशिष्ट प्रमुख अतिथि उच्च न्यायालय इलाहाबाद के न्यायमूर्ति विपिन दीक्षित ने जनकवि कैलाश गौतम को लोक का कवि बताते हुए कहा कि आज भी उनकी तमाम रचनाएं देश-दुनिया में बहुत ही चाव से पढ़ी और सुनी जा रही है और यह इस बात का प्रमाण है कि एक लेखक
युग दृष्टा और मार्गदर्शक होता है।
रचनाकार की कीर्ति अमर होती है।

समारोह अध्यक्ष महापौर प्रयागराज गणेश केसरवानी ने कहा की जनकवि कैलाश गौतम हमारे प्रयागराज के साथ-साथ हमारे भारतीय साहित्य की वह वैश्विक कीर्ति और मान हैं जो आज भी नई पीढ़ी को अपने अविस्मरणीय और अतुलनीय साहित्यिक योगदान से नई रोशनी दे रहे हैं और उनका मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं।

अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस का अवसर था इसलिए विशेष रूप से कला,साहित्य-संस्कृति,शिक्षा की साधिकाओं का भी सम्मान हुआ।
डॉ मधु शुक्ला, ऋतिका अवस्थी,शिप्रा जायसवाल, नीलम तिवारी, मिस्बाह इलाहाबादी।
इस अवसर पर सामाजिक सांस्कृतिक सरोकारों में उल्लेखनीय योगदान देने हेतु विभिन्न विभूतियों का भी सम्मान हुआ।

इस अवसर पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया जिसमें राधे श्याम भारती,डॉ नायाब बालियावी,डॉ गोविंद गज़ब, शिवम हथगामी, नज़र इलाहाबादी, अखिलेश द्विवेदी, नीलम तिवारी, मिस्बाह इलाहाबादी, जितेंद्र जलज,संतोष शुक्ला समर्थ,डॉ प्रकाश खेतान आदि ने हर्ष काव्य पाठ किया।
समारोह का संयोजन-संचालन डॉ श्लेष गौतम ने यह पंक्तियां पढ़ीं,

शब्दों की अपनी सीमा है कैसे व्यक्त करूं
मॉं तुमको पूरा-पूरा कैसे अभिव्यक्त करूं
(डॉ श्लेष गौतम)

अतिथियों का स्वागत श्री संदीप गुप्ता एवंऊ श्री अभिनय कोहली ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन श्री देवेंद्र राजभर एवं अमित जेटली ने किया‌।

इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों के तमाम लोगों समेत काव्य प्रेमियों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *