Monday, May 11Ujala LIve News
Shadow

रानी रेवती देवी में धूमधाम से मनाया गया मातृ दिवस, बच्चों ने माँ का पूजन कर उतारी आरती

रानी रेवती देवी में धूमधाम से मनाया गया मातृ दिवस, बच्चों ने माँ का पूजन कर उतारी आरती

मातृ दिवस के माध्यम से हम बच्चों में माँ के प्रति कृतज्ञता का भाव जागृत करना चाहते हैं- सतीश कुमार सिंह

प्रयागराज विद्या भारती से संबद्ध काशी प्रांत के रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज, राजापुर प्रयागराज में आज मातृ दिवस अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं वंदना से हुआ।
विद्यालय के संगीताचार्य एवं मीडिया प्रभारी मनोज गुप्ता ने बताया कि इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने अपनी माताओं का चरण पूजन किया, तिलक लगाकर आरती उतारी और मिठाई खिलाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। माताओं की आँखें भाव-विभोर होकर छलक उठीं। छात्राओं ने मातृ शक्ति पर आधारित गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सतीश कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि, “माँ ही पहली गुरु होती है। विद्या भारती का उद्देश्य संस्कारयुक्त शिक्षा देना है और मातृ दिवस के माध्यम से हम बच्चों में माँ के प्रति कृतज्ञता का भाव जागृत करना चाहते हैं।”
उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी माताओं का विद्यालय परिवार की ओर से हार्दिक स्वागत करते हुए विद्यालय में आयोजित होने वाले प्रत्येक कार्यक्रम में सहभागिता करने का अनुरोध भी किया । अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य, आचार्यगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे l कार्यक्रम को सफल बनाने में निधि राय, छाया पाण्डेय, तूलिका घोष, कविता पाण्डेय एवं अर्चना राय सहित समस्त आचार्या बहनों का विशेष योगदान रहा l कार्यक्रम का संचालन शिशु वाटिका प्रमुख पूजा मिश्रा ने किया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *