Monday, May 11Ujala LIve News
Shadow

वात्सल्य सेवा समिति द्वारा मातृ दिवस के अवसर पर वृद्ध माताओं के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित

वात्सल्य सेवा समिति द्वारा मातृ दिवस के अवसर पर वृद्ध माताओं के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित

प्रयागराज।
विश्व मातृ दिवस के पावन अवसर पर वात्सल्य सेवा समिति के द्वारा धनराज वृद्ध आश्रम, बक्शी कला दारागंज, प्रयागराज में वृद्ध माताओं के सम्मान एवं सहयोग हेतु विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह सेवा कार्य वात्सल्य अस्पताल की निदेशक एवं समाजसेवी डॉ. कीर्तिका अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान वृद्ध माताओं को खाद्य सामग्री, दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएं तथा सम्मान स्वरूप उपहार भेंट किए गए। समिति के सदस्यों ने माताओं के साथ समय बिताकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और उनके प्रति सम्मान एवं स्नेह व्यक्त किया।

इस अवसर पर डॉ. कीर्तिका अग्रवाल ने कहा कि
“मां का स्थान जीवन में सर्वोच्च होता है। वृद्ध माताओं की सेवा और सम्मान करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। मातृ दिवस केवल एक उत्सव नहीं बल्कि समाज में संवेदनशीलता और सेवा भावना को जागृत करने का अवसर है।”

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने वृद्ध माताओं के साथ भावनात्मक जुड़ाव स्थापित करते हुए उन्हें परिवार जैसा अपनापन देने का प्रयास किया। समिति द्वारा समाज के लोगों से भी अपील की गई कि वे जरूरतमंद एवं अकेली वृद्ध माताओं की सहायता के लिए आगे आएं और सेवा कार्यों में सहभागिता निभाएं।

वात्सल्य सेवा समिति लंबे समय से सामाजिक सेवा, स्वास्थ्य जागरूकता एवं जरूरतमंदों की सहायता के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रही है। इस कार्यक्रम के माध्यम से समिति ने पुनः यह संदेश दिया कि “सेवा ही हमारा संस्कार” है।

कार्यक्रम के इस अवसर पर वृद्धाश्रम की संचालिका सरोजनी, पंकज अग्रवाल एवं वात्सल्य सेवा समिति की तरफ से ज्योत्सना गुजराती, समर्थ अग्रवाल, सूर्यकान्त, चन्द्रशेखर, आयुष स्वाति माली व अन्य उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *