Sunday, May 17Ujala LIve News
Shadow

रोटरी प्लैटिनम ने फिर रचा इतिहास,150 यूनिट रक्तदान के ऐतिहासिक अभियान में दूसरी बार हुआ 75 यूनिट रक्तदान

 

रोटरी प्लैटिनम ने फिर रचा इतिहास,150 यूनिट रक्तदान के ऐतिहासिक अभियान में दूसरी बार हुआ 75 यूनिट रक्तदान

प्रयागराज. समाज सेवा के क्षेत्र में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए रोटरी प्रयागराज प्लैटिनम ने “रक्तअर्पण 2.0” के अंतर्गत अपने द्वितीय रक्तदान शिविर का सफल आयोजन इलाहाबाद नर्सिंग होम एसोसिएशन (एएनएचए) के सहयोग से एएनएचए ब्लड बैंक, सिविल लाइंस, प्रयागराज में किया। इस शिविर में एक बार फिर 75 यूनिट रक्तदान हुआ, जिससे अनेक जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिलने की आशा जगी।

विशेष उल्लेखनीय तथ्य यह रहा कि “रक्तअर्पण 1” की भांति इस बार भी 75 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। पिछले 10 महीनों में कुल 150 यूनिट रक्त संग्रह कर रोटरी प्रयागराज प्लैटिनम ने समाज सेवा के क्षेत्र में एक नया इतिहास रचा है तथा एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है।

क्लब अध्यक्ष रोटेरियन डॉ. प्रतीक पाण्डेय ने कहा कि “रक्तअर्पण केवल एक रक्तदान शिविर नहीं, बल्कि आजीवन चलने वाला जनसेवा अभियान है, जिसका उद्देश्य प्रयागराज में रक्त की कभी कमी न होने देना है।” उन्होंने बताया कि आने वाले समय में रोटरी प्रयागराज प्लैटिनम द्वारा “रक्तअर्पण अभियान” के माध्यम से एएनएचए ब्लड बैंक को एक अत्याधुनिक रक्तदान वाहन समर्पित किया जाएगा, जिसके माध्यम से प्रतिमाह शहर एवं जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 15 रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे।

शिविर में रक्तदाता रोटेरियन नितिन चोपड़ा ने अपने जीवन का 50वां रक्तदान कर एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया और सभी के लिए “रक्तदान नायक” के रूप में उभरकर सामने आए।

शिविर के मुख्य संयोजक रोटेरियन डॉ. शरद जैन रहे, जो नियमित रूप से जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध कराने के लिए जाने जाते हैं तथा प्रयागराज में “जीवन रक्षक” के रूप में अपनी विशेष पहचान रखते हैं।

“रक्तअर्पण 2.0” का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. आशीष टंडन, अध्यक्ष एएनएचए द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डॉ. निकुंज अग्रवाल, डॉ. बी.बी. अग्रवाल, डॉ. पीयूष दीक्षित, डॉ. अनुराग अग्रवाल, डॉ. रंजना पाण्डेय, डॉ. संजीव गुप्ता, डॉ. अरुण गुप्ता, डॉ. अविनिश सक्सेना तथा डॉ. घनश्याम मिश्रा सहित अनेक वरिष्ठ चिकित्सकों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम में सभी चिकित्सकों एवं रक्तदाताओं को रोटरी प्रयागराज प्लैटिनम एवं इलाहाबाद नर्सिंग होम एसोसिएशन द्वारा सम्मानित किया गया।

शिविर के सफल संचालन में रोटेरियन मनीष गर्ग, रोटेरियन संजय सिंह, रोटेरियन आशुतोष सिंह एवं रोटेरियन डॉ. नेहा दुआ ओहरी का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने शिविर प्रबंधन एवं रक्तदाताओं की व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित किया।

मीडिया प्रभारी रोटेरियन मनीष गर्ग ने अपने संदेश में कहा कि, “एक यूनिट रक्त किसी की पूरी दुनिया बचा सकता है। रक्तदान केवल मानवता की सेवा नहीं, बल्कि जीवनदान का सबसे बड़ा माध्यम है। समाज के प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को आगे आकर नियमित रक्तदान करना चाहिए, ताकि किसी जरूरतमंद को समय पर रक्त की कमी का सामना न करना पड़े।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *