Wednesday, May 27Ujala LIve News
Shadow

पदम एंक्लेव सोसाइटी में निशुल्क समर कैंप का हुआ भव्य आयोजन

पदम एंक्लेव सोसाइटी में निशुल्क समर कैंप का हुआ भव्य आयोजन

प्रयागराज।
क्रीड़ा भारती के सहयोग से दांडी स्थित पदम एंक्लेव सोसाइटी में बच्चों के लिए निशुल्क समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस समर कैंप में 6 वर्ष से 12 वर्ष तक के बालक एवं बालिकाएं उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं।
कैंप में बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए कला, क्ले आर्ट, योग, मेडिटेशन, कैरम, शतरंज, लूडो एवं अन्य इंडोर गेम्स आयोजित किए जा रहे हैं। वहीं आउटडोर गतिविधियों में प्रातः 5:00 बजे से क्रिकेट, फुटबॉल, तैराकी, खो-खो एवं कबड्डी का आयोजन प्रशिक्षित कोचों के मार्गदर्शन में कराया जा रहा है।
समर कैंप के आयोजक शारीरिक शिक्षक एवं क्रीड़ा भारती प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य तथा राष्ट्रीय क्रिकेट सिलेक्टर श्री कमल कुमार सिंह हैं। कैंप में गोपाल, सौव्या अर्क, कल्पना, शालिनी, विपुल, उदित, हर्ष, कातिक, अक्षित, अबिर, ऋषिका, जे. तोमर, आकांक्षा, नित्या, आर्यन, कीर्ति, नव्या सोनी, लव, कुश, सोनवी मिश्रा, ख्याति, वैष्णवी पांडे, देवम शुक्ला, कान्हा सहित अनेक बच्चों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में सचिव रत्नेश, एस.पी. श्रीवास्तव, श्रद्धा, रश्मि सिंह एवं उषा सिंह का विशेष सहयोग रहा। श्री कमल सिंह द्वारा दो दिवसीय कला एवं योग प्रशिक्षण दिया गया, जबकि सोनवी मिश्रा द्वारा दो दिवसीय क्ले आर्ट कार्यशाला आयोजित की गई। साथ ही पद्मजा पांडे के द्वारा आध्यात्मिक क्लास का संचालन किया गया।
क्रीड़ा भारती के पदाधिकारियों वीरेंद्र उपाध्याय, नवीन एवं उदय प्रताप ने समर कैंप की सराहना करते हुए इसे बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं सांस्कृतिक विकास के लिए उपयोगी बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *