Wednesday, May 27Ujala LIve News
Shadow

ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ  की जयंती पर हुई सामाजिक समरसता विषयक संगोष्ठी 

ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ  की जयंती पर हुई सामाजिक समरसता विषयक संगोष्ठी 

ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ  की जयंती की पूर्व संध्या पर लोक पहल द्वारा महंत अवैद्यनाथ और सामाजिक समरसता विषय पर हिंदुस्तानी एकादमी सभागार में संगोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रो हरेश प्रताप सिंह जी ने कहा कि सामाजिक समरसता चर्चा नहीं जीवन में अपना कर आदर्श स्थापित करने का विषय है। विद्यार्थियों को समान शिक्षा प्रदान करना और नागरिकों में बिना भेद के भाई चारा स्थापित करना प्राथमिकता होनी चाहिए। कार्यक्रम के मुख्यातिथि न्यायमूर्ति शेखर यादव जी ने अपने वक्तव्य में कहा कि देश को कर्मशील की जरूरत है उपदेशक की नहीं आज हमे समरस समाज स्थापित कर देश को मजबूत करना है । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रो राजीव त्रिपाठी जी ने कहा कि समरस समाज भारत के मजबूती का आधार स्तंभ रहा है इसे मजबूत कर ही देश को हम मजबूत कर सकते हैं। डा विजय कुमार सिंह लोक पहल संयोजक ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत किया और संचालन डा अरुण त्रिपाठी जी ने किया अतिथियों का स्वागत डा अश्वनी द्विवेदी और धन्यवाद ज्ञापन डा अखिलेश त्रिपाठी जी ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्रीमती कमला सिंह, प्रेम नारायण शर्मा, श्रीनाथ जी, वेदप्रकाश पांडे , प्रभात, विनय , मृत्युंजय आदि कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *