Wednesday, November 4Ujala LIve News
Shadow

स्वतंत्रता के 75वें वर्ष आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस धूम-धाम से मनाया गया

 

स्वतंत्रता के 75वें वर्ष आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस धूम-धाम से मनाया गया

स्वतंत्रता के 75वें वर्ष आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस धूम-धाम से मनाया गया। ध्वजारोहण शासी निकाय के अध्यक्ष श्री पंकज जायसवाल जी ने किया। प्राचार्या प्रो0 अर्चना पाठक ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। छात्राओं ने ध्वज गीत एवं राष्ट्रगान के उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का सफल संचालन डा0 रंजना त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट डा0 दीपशिखा के नेतृत्व में समस्त एन.सी.सी. कैडेट तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के चारों कार्यक्रम अधिकारियों डा0 ज्योति रानी जायसवाल, डा0 मुदिता तिवारी, डा0 अर्चना सिंह, डा0 अनुपमा सिंह के निर्देशन में चारों यूनिट की स्वयंसेविकाओं ने झण्डे को सलामी दी और कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उप प्राचार्या डा0 ममता गुप्ता, चीफ प्रॉक्टर डा0 कल्पना वर्मा, डा0 मधुरिमा वर्मा, डा0 अंजू, डा0 सुधा, डा0 श्यामा, डा0 श्यामकांत, डा0 चित्रा, डा0 अमित सहित सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं, तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम के समापना पर निदेशिका डा0 रमा सिंह जी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *