Wednesday, August 26Ujala LIve News
Shadow

नहीं रहे वरिष्ठ रंगकर्मी राकेश वर्मा,रंग कर्मियों ने दी श्रद्धांजलि

नहीं रहे वरिष्ठ रंगकर्मी
राकेश वर्मा,रंग कर्मियों ने दी श्रद्धांजलि

प्रयागराज। शहर के वरिष्ठ रंगकर्मी राकेश वर्मा का बुधवार को अपोलो अस्पताल लखनऊ में निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे। राकेश वर्मा जी काफी समय अस्वस्थ चल रहे थे।स्वस्थ अधिक बिगड़ने पर परिवारजन दो दिन पूर्व ही अपोलो अस्पताल ले गये,वहीं पर बुधवार सवेरे 9:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली फिर चिरनिद्रा में लीन हो। उनके निधन की खबर सुनकर प्रयागराज का रंगकर्मी जगत स्तब्ध है।
प्रयागराज के रंगकर्मियों की शोक सभा एकता संस्था के प्रधान कार्यालय में हुई।इसमें बड़ी संख्या में रंगकर्मियों ने राकेश वर्मा जी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये कहा कि राकेश वर्मा जी एक जुझारू रंगकर्मी थे।वह पूरे जुनून के साथ रंगमंच को गति प्रदान कर रहे थे ।उन्होंने अपनी आयु , अपनी बीमारी को कभी अपने काम पर हावी नहीं होने दिया। यही कारण है कि जीवन के अंतिम पड़ाव तक रंगमंच के कार्यों में व्यस्त रहे।
राकेश वर्मा जी के द्वारा बहुत से कलाकारों ने नाटक की बारीकियों को सीख कर मुंबई में अपने को स्थापित किया जिसमें दीप राज राणा,आदित्य श्रीवास्तव(अभिजीत, सीआईडी ) आदि नाम है।राकेश वर्मा जी के द्वारा निर्देशित राजा की मुहर, काल कोठरी, बकरी, दिग्दर्शक, लॉटरी जैसे प्रमुख नाटक हैं।
शोक सभा में वरिष्ठ रंगकर्मी आर्यरत्न व्यास (ajamil),अतुल यदुवंशी, जमील अहमद,प्रवीण शेखर, अनिल रंजन भौमिक, तेजेंद्र सिंह, पंकज गौड़,सुदीपा मित्रा, मनोज गुप्ता,अजय मुख़र्जी, अलोक नायर, शैलेश श्रीवास्तव,निखिलेश मौर्य, अजय केसरी, आरिश जमील जुमेर मुश्ताक, रमा मोंटरोस ,सुबोध सिंह आदि उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *