शहर पश्चिमी के व्यापारियों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया धर्मेंद्र द्विवेदी का जन्मोत्सव

प्रयागराज, शहर पश्चिमी महासंघ के तत्वावधान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर समाजसेवी धर्मेंद्र द्विवेदी का जन्मदिवस समारोह बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर शहर पश्चिमी महासंघ के अध्यक्ष अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में शहर के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी एवं विभिन्न व्यापार मंडलों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुलेम सराय व्यापार मंडल के अध्यक्ष मंटू खेड़ा,बेगम बाजार व्यापार मंडल से सोनू साहू,पीपल गांव व्यापार मंडल से मनजीत कुशवाहा,झलवा व्यापार मंडल से रामलोचन साहू,प्रीतम नगर व्यापार मंडल के महामंत्री राजेश गुप्ता,राकेश जैन मुंडेरा व्यापार मंडल से धनंजय सिंह एवं मीडिया प्रभारी हिमांशु सहित अनेक व्यापारी बंधु उपस्थित रहे।
सभी व्यापारी बंधुओं ने केक काटकर एवं माल्यार्पण कर जन्मोत्सव को यादगार बनाया और व्यापारी एकता को और अधिक सुदृढ़ करने का संकल्प लिया।
