Wednesday, September 2Ujala LIve News
Shadow

हिंदू स्वाभिमान सम्मेलन में होगा नई उर्जा के साथ हिंदुत्व का जयघोष *जगद्गुरु स्वामी चक्रपाणि जी महाराज*

हिंदू स्वाभिमान सम्मेलन में होगा नई उर्जा के साथ हिंदुत्व का जयघोष
*जगद्गुरु स्वामी चक्रपाणि जी महाराज*

 

कुमार नारायण होंगे हिंदू स्वाभिमान सम्मेलन के मुख्य संयोजक*
सम्मेलन में होगा संतों का समागम

श्री चित्रगुप्त अखाड़ा परिषद एवं अखिल भारत हिंदू महासभा के तत्वावधान मे 2 अक्टूबर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी एवं महात्मा गांधी की जन्म जयंती के अवसर पर के.पी. कम्युनिटी सेंटर के प्रांगण में विशाल हिंदू स्वाभिमान सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसका संयोजक कुमार नारायण को बनाया गया है।
कार्यक्रम की तैयारी को लेकर संयोजक कुमार नारायण ने बताया कि सम्मेलन में अखिल भारत हिन्दू महासभा एवं संत सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगद्गुरु स्वामी चक्रपाणि जी महाराज अध्यक्षता करेंगे, स्वामी जी नई उर्जा के साथ हिंदुत्व का जयघोष करते हुए संत समाज और हिंदू समाज के प्रतिनिधियों से हिंदू समाज के संरक्षण को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए प्रस्ताव पारित करेंगे जो की उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार को प्रेषित किया जायेगा।
संयोजक कुमार नारायण ने आगे बताया कि पारित किए जाने वाले प्रस्ताव में मुख्य रूप से *1.* उत्तर प्रदेश के मुगलकालीन मंदिरों की वापसी हेतु कानून बनाया जाए।
*2.* प्रदेश मे मंदिर-मठ-आश्रम-गुरुकुल हेतु स्वायत्त “सनातन धर्म मंदिर बोर्ड” गठित हो।
*3.* गोवध पर पूर्ण प्रतिबंध हेतु कठोर कानून एवं “गौ सेवा आयोग” बने।
*4.* धर्मांतरण विरोधी कानून को और सशक्त बनाया जाए, घर वापसी सुगम हो।
*5.* काशी-महाकाल की तर्ज़ पर प्रयागराज मे भी “प्रयाग धाम विकास बोर्ड” स्थापित हो।
*7.* लव जिहाद पीड़ित बेटियों की मुक्ति हेतु विशेष अभियान, पुनर्वास पैकेज व दोषियों को कठोरतम सज़ा।
*8.* काशी विश्वनाथ एवं मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद का शीघ्र न्यायिक निपटारा हो।
*9.* विद्यालयों में संस्कृत भाषा एवं भारतीय ज्ञान-परंपरा हेतु ठोस शिक्षा नीति बने।
*10.* गंगा की निर्मलता एवं तीर्थ स्थलों की स्थायी सुरक्षा-सुविधा व्यवस्था हो।
*11.* प्रमुख हिंदू पर्वों पर सरकारी अवकाश एवं कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित हो।
*12.* आदि जगद्गुरु शंकराचार्य, स्वामी विवेकानंद, महर्षि महेश योगी एवं लाल बहादुर शास्त्री का जीवन-दर्शन पाठ्यक्रम में अनिवार्य रूप से शामिल हो।
*13.* समस्त सनातनी मंदिरों में दर्शन व्यवस्था सबके लिए समान हो, वीआईपी दर्शन पर प्रतिबंध लगे।
*14.* हर हिंदू युवक-युवती को रोजगार की गारंटी दी जाए तथा स्वरोजगार/व्यवसाय करने वालों को विशेष प्रोत्साहन एवं सहयोग मिले।
मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि सम्मेलन में देश के कई संत और साधु, सन्यासी, महंत एवं प्रदेश के विभिन्न जिलों से सनातनी शामिल होंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *