Wednesday, September 2Ujala LIve News
Shadow

जश्ने मुरसले आज़म व इमाम जाफर ए सादिक़ की यौम ए पैदाईश पर सजी महफिल अन्जुमन ग़ुन्चा ए क़ासिमया के नौहाख्वानों को किया गया सम्मानित

जश्ने मुरसले आज़म व इमाम जाफर ए सादिक़ की यौम ए पैदाईश पर सजी महफिल

अन्जुमन ग़ुन्चा ए क़ासिमया के नौहाख्वानों को किया गया सम्मानित

 


दायरा शाह अजमल स्थित इमामबाड़ा सैय्यद हसन अस्करी में पैगम्बर ए इस्लाम हज़रत मुहम्मद ए मुस्तफा व इमाम जाफर ए सादिक़ व बीबी कुलसूम की यौम ए पैदाईश पर महफ़िल का आयोजन किया गया।वहीं अन्जुमन ग़ुन्चा ए क़ासिमया बख्शी बाज़ार के नौहाख्वानों को उनके दो माह और आठ दिनों तक दिए गए उत्कृष्ट योगदान के लिए गुलपोशी कर व मोमेंटो दे कर सम्मानित किया गया। महफ़िल का आग़ाज़ हसनैन अख्तर की तिलावत ए कलाम ए पाक से हुआ।महफ़िल में पैग़म्बरे इस्लाम हज़रत मुहम्मद ए मुस्तफा सoअoवo, इमाम जाफर ए सादिक़ अoसo व बीबी कुलसूम की यौमे पैदाइश पर शायरों ने अपने बेहतरीन कलाम से वाह वाही लूटी।सैय्यद मोहम्मद अस्करी के संचालन में हाशिम बांदवी,अफ़रोज़ नक़वी,नाज़िर हुसैन,मुज्तबा हैदर “क़दर”,सैय्यद हैदर मेंहदी व रिज़वान जव्वादी ने अपने अपने अशआर सुना कर दाद ओ तहसीन बटोरी। मौलाना सैय्यद शज़ान हैदर जव्वादी ने मासूमीन की फजीलत के साथ मिम्बर की अज़मत और उसकी अहमियत बयान की।महफ़िल के उपरांत नज़रो नियाज़ के साथ दस्तरख्वान सजा कर मेहमान नवाजी भी की गई। महफ़िल में मौलाना शज़ान हैदर जव्वादी,रिज़वान हैदर जव्वादी,हैदर अली,मिर्ज़ा अज़ादार हुसैन,सैय्यद मोहम्मद अस्करी,नेयाज़ुल हसन,बाक़र मेंहदी,ज़रग़ाम हैदर, नजमुल हुसैन,ज़ैग़म अब्बास नकवी,दिलशाद,ज़फरुल हसन,साजिद नक़वी,अदनान रज़ा,शजीह अब्बास,फैज़ रज़ा,अम्मार,नाज़िर,सादिक़,आबिद,शौज़फ, शीराज़,राहिब,कैफ,अफ़रोज़,सफदर हुसैन,मोo मेंहदी,ताशू,जैनुल,अब्बास,हसन मिर्ज़ा,अर्शू आब्दी,हसन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *