महामंत्री रूपम पाण्डेय को उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारियों के संगठन से 5वर्ष के लिए निष्कासित, नए महामंत्री बने कुंदन कुमार सिंह

प्रयागराज
उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ की जोनल कार्य समिति बैठक प्रयागराज में केंद्रीय अध्यक्ष हेमन्त कुमार विश्वकर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें 20 कार्य समिति सदस्यों में से 16 कार्य समिति सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में भारतीय मजदूर संघ के अखिल भारतीय उपाध्यक्ष एवं रेलवे उद्योग प्रभारी अशोक कुमार शुक्ला ,प्रदेश महामंत्री अनिल कुमार उपाध्याय,प्रयागराज क्षेत्र के विभाग प्रमुख श्राधेश्याम पांडे,जिला मंत्री रविकांत,भारतीय रेलवे मजदूर संघ के अखिल भारतीय संगठन मंत्री एवं उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ के प्रभारी राधावल्लभ त्रिपाठी,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आईपीएस चौहान आदि उच्च पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन कुंदन कुमार सिंह द्वारा किया गया।
बैठक में पूर्व निर्धारित एजेंडा के अनुसार विस्तार पूर्वक चर्चा हुई सभी कार्य समिति सदस्यों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किया जिसमें प्रमुख निर्णय निलंबित महामंत्री रूपम पांडे के द्वारा की जा रही संगठन विरोधी गतिविधियों को लेकर विस्तार पूर्वक बैठक में चर्चा की गई। प्रदेश महामंत्री अनिल उपाध्याय ने सभी सदस्यों को बताया की दिनांक 17 अगस्त 2026 को महामंत्री रूपम पांडे को 15 दिन में अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने हेतु एक नोटिस जारी किया गया था। उसके उपरांत 31 अगस्त 2026 को पुनः अनुस्मारक नोटिस 7 दिन में अपना स्पष्टीकरण देने हेतु प्रस्तुत किया गया था परंतु उन्होंने अपना कोई भी स्पष्टीकरण नहीं दिया जिस कारण से यह सिद्ध हुआ है कि उनके द्वारा संगठन विरोधी गतिविधियां संचालित की जा रही है। 16 अगस्त 2026 को गठित अनुशासन समिति की जांच रिपोर्ट के अनुसार भी महामंत्री रूपम पांडे के द्वारा संगठन विरोधी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं ऐसा सत्य सिद्ध हुआ है। सभी से चर्चा उपरांत बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि महामंत्री रूपम पांडे को महामंत्री पद से दायित्व मुक्त करते हुए 5 वर्ष के लिए संगठन की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया गया ।उनके स्थान पर संयुक्त मंत्री कुंदन कुमार सिंह को महामंत्री के रिक्त पद पर कार्यसमिति द्वारा नियुक्त किया गया और संयुक्त मंत्री पद के रूप में कार्यसमिति सदस्य बीना सिंह को नामित किया गया है। इसके साथ ही बैठक में श्रमिक समस्याओ व अन्य विषयो पर चर्चा कर बैठक समाप्त की गयी।
बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष निर्भय सिंह, उपाध्यक्ष रूकमानंद पांडेय, उपाध्यक्ष मनोज कुमार झा, संयुक्त मंत्री बंशी बदन झा, कोषाध्यक्ष अजय सिंह, कार्यसमिति सदस्य राजाराम मीणा, बृजेश सिंह चौहान, मनीष जायसवाल, हरिशंकर पोरवाल, संजीव कुमार, संदीप कुमार, अनिल कुमार शर्मा, रामवली यादव,दयानिधि मिश्रा, नागेन्द्र पांडेय, आशीष मिश्रा आदि पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यसमिति बैठक को संपन्न कराने में मोहित सिंह, रज्जन ओझा, पवन मालवीय, वरुणेश सिंह, अमित शुक्ला, वीरबल ठाकुर, तेजेंद्र छावड़ा, कुलदीप नायक आदि कार्यकर्त्ताओ का विशेष सहयोग रहा।
