Thursday, September 17Ujala LIve News
Shadow

चोरी की घटना पर व्यापार मंडल हुआ लामबंद…अनूप वर्मा

चोरी की घटना पर व्यापार मंडल हुआ लामबंद…अनूप वर्मा

प्रयागराज जिला/महा नगर उद्योग व्यापार मंडल,उत्तर प्रदेश सर्राफा मंडल,इलाहाबाद ज्वेलर्स एसोसिएशन,के सयुंक्त तत्वावधान में 11 लोगों की टीम भुक्तभोगी से मुलाकात कर जिला अध्यक्ष अनूप वर्मा ने थाना कर्नल गंज प्रभारी से वार्ता किया जिस पर उन्होंने कहा हमारी टीम एवं SOG/क्राइम ब्रांच की टीम इस घटना पर काम कर रही हैं, माoमुख्यमंत्री श्री योगी आदित्य नाथ जी को लिखित पत्र के माध्यम से अवगत कराते हुए यह मांग किया की सर्राफा मंडल के संरक्षक राजेंद्र वैश्य सोम अर्नामेंट कटरा के दूकान पर एक अज्ञात व्यक्ति दिन में 1.40 मिनट पर आया और सोने की जंजीर देखते हुए कहा कि आप मुझे चांदी की चेन की डिजा इन दिखा दे पसंद कर के आर्डर दे-दे जिस पर काउंटर से चेन निकालने आगे बढ़ा उसी वक्त सोने के समान से भरा डिब्बा उठा कर यह कह कर निकल गया कि कल आयेंगे जब तक मैं तिजोरी के पास पहुंचता देखता हूं तो वहां पर वह डिब्बा नही था सी सी टीवी के माध्यम से पता चला कि डिब्बा वही लडका उठा कर चला गया,जिसकी सूचना भुक्तभोगी ने थाना कर्नल गंज में एफ,आर,आई के माध्यम से दे दिया है सयुंक्त टीम ने संगठित होकर कहा कि अगर 24,घंटे में इस घटना का खुलासा नही हुआ तो घटना स्थल पर ही धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम करेंगे प्रयाग सर्राफा मंडल के अध्यक्ष कुलदीप सोनी एवं इलाहाबाद ज्वेलर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष दिनेश सिंह,उत्तर प्रदेश सर्राफा मंडल के जिलाध्यक्ष अनूप वर्मा, महामंत्री विशाल वर्मा मंत्री रंजीत सेठ,सलाह कार अभि षेक केसर वानी,रोहित वर्मा गुलाब,श्याम जी वर्मा, राजेश केसर वानी,रिंकू वर्मा चैन,नेता जैन,शिवम सोनी,तिलक सेठ,गौरव वर्मा आदि लोगो यह कहा कि जरुरत पडी तो चौक के ऐतिहासिक नीम के पेड़ के आगे भी सोनारी गली एवं शहर के सम्पूर्ण सर्राफा व्यवसायियों के साथ धरना प्रदर्शन किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *