Saturday, September 26Ujala LIve News
Shadow

डॉक्टर दंपती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलिस पर लगाए आरोप कहा- चोरी का माल बरामद नहीं, हमसे ही लेकर दिखाई गई बरामदगी

डॉक्टर दंपती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलिस पर लगाए आरोप कहा- चोरी का माल बरामद नहीं, हमसे ही लेकर दिखाई गई बरामदगी

रिपोर्ट कुलदीप शुक्ला

प्रयागराज। नैनी के मामा-भांजा स्थित सोमेश्वर नगर में डॉक्टर के घर चोरी के मामले में शनिवार को डॉ. विजय गुप्ता और उनकी पत्नी ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब के नारद सभागार tv में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने स्थानीय पुलिस पर चोरी का पूरा माल बरामद नहीं करने का आरोप लगाया।

पीड़ित दंपती का आरोप है कि पुलिस ने एक अंगूठी और पायल की जो बरामदगी दिखाई है, वह उनसे ही लेकर दिखाई गई है। उनका कहना है कि उन्होंने खुद थाने पहुंचकर बोलेरो और मोबाइल पुलिस को दिए थे। आरोप है कि पुलिस ने तहरीर में बदलाव कराकर एफआईआर दर्ज की और अब मामले में सहयोग नहीं कर रही है। पीड़ितों के मुताबिक, करीब 26 लाख रुपये के जेवर और 46 हजार रुपये नकदी चोरी हुई थी।

मामले में पुलिस ने 12 सितंबर को कटनी निवासी अतुल वंशकार को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पुलिस के मुताबिक, उसकी निशानदेही पर अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है। पीड़ित दंपती ने उच्चाधिकारियों से निष्पक्ष जांच और चोरी गए जेवर व नकदी की पूरी बरामदगी की मांग की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *