मतदाता संपर्क से लेकर सम्मेलन तक की तैयारी में जुटी भाजपा
इलाहाबाद झांसी स्नातक चुनाव को लेकर बैठक का दौर जारी

प्रयागराज इलाहाबाद झांसी स्नातक चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी पूरे एक्शन मोड में हैं। प्रत्याशी घोषित होने के बाद संगठन द्वारा लगातार बैठकों का दहर जारी है। बुधवार को भाजपा प्रत्याशी अशोक राठौर के स्वागत अभिनन्दन व बैठक के बाद गुरुवार को सिविल लाइन स्थित पार्टी कार्यालय में चुनाव को लेकर भाजपा प्रयागराज महानगर के सभी 15 मंडलों के मंडल अध्यक्षों व जिला पदाधिकारियों की आयोजित हुई बैठक में चुनाव में विजय परचम लहराने की रणनीति पर मंथन हुआ। बैठक को संबोधित करते हुए काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष एवं स्नातक चुनाव सह संयोजक अवधेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि संगठन पूरी ताकत से इस चुनाव को लड़ने जा रहा है। 10 से 14 अक्टूबर तक मतदाता संपर्क अभियान चलाया जाएगा। 15 से 18 अक्टूबर तक मतदाता जिला सम्मेलन व 19–20 अक्टूबर को चुनाव तैयारी बैठक की जाएगी। अवधेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि मतदाताओं को बूथ तक लाने में कोई ढिलाई नहीं बरतनी है। जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी ने कहा कि कार्यकर्ता पूरी ताकत से चुनाव मैदान में उतरे। 5 अक्टूबर को नामांकन में बड़ी संख्या में प्रयागराज महानगर से कार्यकर्ता पहुंचे इसकी योजना बना लें। सरकार की उपलब्धियों को लेकर मतदाताओं के पास पहुंचे। पोलिंग एजेंट व पोलिंग बूथ प्रभारी सजग व सचेत रहें। चुनाव में हम अवश्य विजयी होंगे। चुनाव को लेकर सभी 15 मंडलों के मंडल संयोजक, सह संयोजक, विधानसभा संयोजक व सह संयोजक बैठक कर 23 अक्टूबर को होने वाले स्नातक चुनाव मतदान को लेकर रणनीति पर मंथन कर लें। महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, स्नातक चुनाव के जिला संयोजक महानगर महामंत्री डॉ शैलेश पांडेय, सह संयोजक एवं जिला मंत्री दीप द्विवेदी, सुबोध सिंह, आनंद सोनकर, अनिल केसरवानी, कुंज बिहारी मिश्रा, अनुज कुशवाहा, विजय श्रीवास्तव, अजय सिंह, वंदना सिंह, राम लोचन साहू, पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
