पितृ दोष की मुक्ति का मार्ग है भागवत बटुक महाराज

प्राचीन श्री दधिकांदो मेला कमेटी कृष्णानगर त्रिवेणी मार्ग कीडगंज के द्वारा श्री ज्ञान पुस्तकालय के प्रांगण में चल रहे भागवत कथा के द्वितीय दिवस पर पूज्य बटुक महाराज ने पितृपक्ष में भागवत कथा सुनने के विषय पर वर्णन करते हुए भक्तों से कहा कि श्रीमद् भागवत कथा
पितृ दोष की मुक्ति का मार्ग है
जो लोग पितृपक्ष के दौरान श्रीमद् भागवत कथा का पठन-पाठन और श्रवण करता है तो उसके दिवंगत पूर्वजों को और पितरों की आत्मा की शांति और तृप्ति मिलती है और मनुष्य को पितृ दोष से मुक्ति प्राप्त होती है जिससे उसके परिवार में फैली हुई नकारात्मकता दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है जिससे मन शांत और पवित्र होता है और परिवार की समृद्धि होती है। आज की कथा में भीष्म प्रयाण, परीक्षित जन्म एवं हिरण्याक्ष उद्धार की प्रसंग का वर्णन किया गया
कथा की आरती भाजपा नेता अशोक सिंह राठौर ,महापौर गणेश केसरवानी , पूर्व पार्षद सविता केसरवानी ,पूर्व पार्षद गिरी शंकर प्रभाकर मिश्रा , राजेश केसरवानी,मनीष केसरवानी, पार्षद आकाश चोपड़ा पार्षद रितेश मिश्रा ,पार्षद आशीष द्विवेदी पार्षद अनूप पासी रुद्रसेन जायसवाल राजू पाठक ,गिरीजेश मिश्रा, राजन शुक्ला आदि सैकड़ो भक्तों ने की।
