12वीं राज्य स्तरीय स्केटिंग चयन ट्रायल सफलतापूर्वक सम्पन्न

उत्तर प्रदेश रोलर स्पोर्ट्स संघ के द्वारा12वीं राज्य स्तरीय स्केटिंग प्रतियोगिता का चयन ट्रायल UPRSA द्वारा नियुक्त प्रयागराज जिला डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर अमृता प्रधान के कुशल नेतृत्व में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। चयन प्रक्रिया का आयोजन सेंट जोसेफ कॉलेज के बास्केटबॉल कोर्ट में हुआ।
इस अवसर पर मीरापुर स्थित ऑल इंडिया स्पोर्ट्स समिति के अध्यक्ष कुँवर ने बच्चों का चयन लेकर 2वीं वार्षिक आयु वर्गों—4-6, 6-8, 8-10, 10-12, 12-14, 14-16, 16-18 एवं 18 से ऊपर—में बच्चों का चयन किया।
चयनित प्रतिभागियों के नाम इस प्रकार हैं—
आयुषी पाण्डेय, ऋषिकेशी शुक्ला, श्रेया सिंह, प्रिया शर्मा, राख्या सिंह,
निधि रस्तोगी, शानवी प्रकाश, उदय पाण्डेय, आगम जैन, आरव वर्मा,
लव कुशवाहा वर्मा, अन्नपूर्णा शुक्ला, मोक्षद अवस्थी अंसारी, अरनव जैन, आदित्य सिंह,
आयुष्मान शुक्ला, प्रयाग उपाध्याय, मोक्षाली अरोड़ा, शिव्या पिंटू, अरहान थलाल,
आनंद गुप्त, ऋषभ शुक्ला, आरती सिंह, क्षितिज सिंह,
कृष्ण बहादुर सिंह एवं अन्य।
प्रयागराज जिला में कॉर्डिनेटर अमृता प्रधान ने विद्यालय के फादर वाल्टर विलियम क्रीड़ा भारती के मंत्री नवीन पोरवाल,उपाध्यक्ष अभय वर्मा एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ मिलकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कोच फैजान खान ने चयन प्रक्रिया में सफलतापूर्वक सहयोग किया।
कॉर्डिनेटर अमृता प्रधान ने बताया कि चयनित बच्चों को नोएडा स्थित सेक्टर-46 के स्टेडियम में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 22.10.2026 से 26.10.2026 तक प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। विद्यालय प्रबंधक एवं समस्त अधिकारियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएँ दीं।

