Monday, October 5Ujala LIve News
Shadow

उत्तर मध्य रेलवे, मंडल चिकित्सालय प्रयागराज द्वारा रनिंग कर्मियों हेतु स्वास्थ्य शिविर व परामर्श कार्यक्रम आयोजित

उत्तर मध्य रेलवे, मंडल चिकित्सालय प्रयागराज द्वारा रनिंग कर्मियों हेतु स्वास्थ्य शिविर व परामर्श कार्यक्रम आयोजित


कुलदीप शुक्ला उजाला शिखर

प्रयागराज उत्तर मध्य रेलवे के मंडल चिकित्सालय प्रयागराज के तत्वावधान में आज दिनांक 05 अक्टूबर 2026 को लॉबी प्रयागराज पर राष्ट्रीय पोषण माह – 2026 के अंतर्गत एक विशेष हेल्थ चेकअप कैम्प एवं स्वास्थ्य परामर्श कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
इस शिविर में रेलवे चिकित्सालय की प्रसिद्ध डायटीशियन डॉ. अर्पणा सक्सेना विशेष रूप से उपस्थित रहीं उन्होंने शिविर के दौरान रनिंग कर्मियों के लिए आयोजित विभिन्न चिकित्सीय एवं स्वास्थ्य जांचों की रिपोर्ट का विश्लेषण करते हुए सभी कर्मियों को व्यक्तिगत स्वास्थ्य सम्बंधी विस्तृत काउंसलिंग प्रदान की। डॉ. सक्सेना ने रनिंग स्टाफ की व्यस्त दिनचर्या को देखते हुए उनके लिए संतुलित आहार, सही पोषण और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने पर विशेष जोर दिया।

शिविर के दौरान रनिंग कर्मियों की मेटाबोलिक बायोलॉजिकल एज, बाॅडी एज से अधिक पाई गई जो जांच में एक चिंताजनक परंतु महत्वपूर्ण तथ्य उभर कर आए, जांच रिपोर्ट के अनुसार लगभग 90 प्रतिशत रनिंग कर्मियों की बायोलॉजिकल एज ,जैविक उम्र उनकी वर्तमान ,वास्तविक आयु से अधिक पाई गई। इस विषय पर डॉ. अर्पणा सक्सेना ने कर्मियों को सतर्क करते हुए दैनिक आहार में सुधार करने नियमित व्यायाम करने और तनावमुक्त जीवन जीने की सलाह दी, ताकि वे अपनी शारीरिक क्षमता और जैविक आयु में सुधार कर सकें।
मुख्य क्रू नियंत्रक सामान्य वासुदेव पाण्डेय ने रनिंग कर्मियों को सम्बोधित करते हुए शरीर में विसेरल फैट ,आंतरिक अंगों के आसपास जमा होने वाली वसा के खतरों एवं इसके सम्बंध में दी गई रीडिंग्स के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि विसेरल फैट का स्तर कम रहने से हृदय रोग, मधुमेह जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव होता है।
वासुदेव पांडे ने “स्वास्थ्य ही एकमात्र सच्चा धन है” का संदेश देते हुए सभी रनिंग कर्मियों से अपील की कि वे अपनी संरक्षा (Safety) के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य का भी पूरी जिम्मेदारी से ध्यान रखें।
इस शिविर में लॉबी प्रयागराज के ट्रेन मैनेजर, लोको पायलट, सहायक लोको पायलट, लोको पायलट शंटिंग एवं कार्यालयीय कर्मचारियों ने भाग लिया और अपनी स्वास्थ्य जांच करवाकर बहुमूल्य परामर्श प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *