Thursday, October 8Ujala LIve News
Shadow

विश्व हिंदू परिषद काशी प्रांत के द्वारा अशोक सिंघल जी की जन्म शताब्दी वर्ष का हुआ भव्य उद्घाटन समारोह

विश्व हिंदू परिषद काशी प्रांत के द्वारा अशोक सिंघल जी की जन्म शताब्दी वर्ष का हुआ भव्य उद्घाटन समारोह


विश्व हिंदू परिषद काशी प्रांत के द्वारा अशोक सिंघल जी की जन्म शताब्दी वर्ष उद्घाटन समारोह इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन कन्वेंशन सेंटर मयोहाल चौराहा स्टेनली रोड प्रयागराज में संपन्न हुआ, कार्यक्रम का प्रारंभ भारत माता राम दरबार पर,अशोक सिंघल जी की प्रतिमा पर श्रद्धा bसुमन अर्पित कर किया गया कार्यक्रम का आरंभ अशोक जी की जीवन की सभी पहलुओं को पर्दे पर दिखाया गया उनके जीवन की पूरी कहानियां को सभी को दिखाया गया इसके उपरांत एकल गीत हुआ,और मंच पर उपस्थितअतिथियों का स्वागत, इसके उपरांत यमुना पुरी महा निर्वाणी अखाड़े के महामंत्री के रूप में बोलते हुए कहा कि 1992 में अशोक जी के आह्वान उनके नेतृत्व को देखकर मैं श्री राम जन्मभूमि आंदोलन में निकला और फिर घर वापस नहीं आया,अशोक सिंघल जी ने श्री राम जी के बारे में जो नव चेतना समाज में फैलाई उसका परिणाम आज वेदों का प्रचार सभी संतो को एक मंच पर लाना युवाओं में आध्यात्मिक मानसिक विकास का कार्य अशोक सिंघल जी के कारण हुआ है अशोक जी के हिंदू समाज और संस्कृति के लिए पूरी दुनिया में किए गए कार्य को भुलाया नहीं जा सकताl वह अमर पुरुष थे आगे भी उनका जन्म धर्म कार्य के लिए होगा, मुख्य वक्ता के रूप में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय जी ने उनके जीवन के विषय पर बोलते हुए कहा की प्रयागराज अशोक सिंघल जी की कर्मभूमि रही है महावीर भवन उनके घर रहा है संघ के सरसंघचालक रज्जू भैया से उनके पारिवारिक संबंध थे मेटालर्जी साइंस से इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद 1950 में प्रचारक जीवन सहारनपुर,दिल्ली में संघ के प्रचारक के रूप में कार्य किया 1982 से लेकर 2015 तक विश्व हिंदू परिषद का कार्य किया जीवन में दो बार इंडिया गेट पर बड़े विराट हिंदू समाज का एकत्रीकरण किया उसके बाद आज तक इंडिया गेट पर सभा पर रोक लगा दी गई, उनके प्रयास से धर्म संसद का आयोजन किया गया,अस्पृश्यता पर उन्होंने सामाजिक समस्या का जो कार्यक्रम उन्होंने चलाया उसमें सभी संतो को एकत्र किया उनका जीवन चतुर्मुखी गुणों के कारण उन्होंने धर्मांतरण, सामाजिक समरसता, जब पंजाब आतंकवाद की आग जल रहा था तब उन्होंने संतों की सद्भावना यात्रा का कार्यक्रम निकला था, उन्होंने श्री राम जन्मभूमि स्थल पर शिलान्यास का कार्यक्रम समाज के अनुसूचित व्यक्ति से कराया अनेक बौद्ध सम्मेलन आयोजित करवाए वह इतनी आत्म बल के धनी थे कि उन्होंने इंग्लैंड में पत्रकार वार्ता के दौरान अकेले बोलते रह गए जिसका प्रसारण लोगों ने सुना चतुर्मुखी व्यक्तित्व के व्यक्ति थे उन्होंने वेदों के लिए जो सम्मेलन आयोजित करवाए, गौ माता की रक्षा के लिए जो कार्य किया पूज्य अशोक सिंघल जी को श्रद्धांजलि सच्ची यह होगी कि हम उनके बताए हुए उनके जीवन में जिन कार्यों को लेकर वह आगे बढ़े वह चाहे धर्मांतरण का विषय हो या गौ माता की रक्षा का विषय हो या हिंदू धर्म संस्कृति के संवर्धन जैसे विषय गौ,गंगा, गायत्री भारतीय संस्कृति भारतीय परिवार के लिए धर्म एवं संस्कृति का संचार आगे आने वाली पीढियां मैं हूं इसके लिए हम सबको प्रयास करना है, माननीय उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जिनकी उंगली पड़कर हमने संगठन का कार्य सीखा आज उनके जन्म शताब्दी समारोह में उपस्थित होने का सौभाग्य है आज चम्पत जी ने उनके जीवन के उन पहलुओं पर प्रकाश डाला है इसके विषय में बहुत ही कम लोगों को ध्यान होगा यह तो आज ऐसा लगता है कि वह ईश्वर के कार्य करने के लिए उनका जन्म हुआ था राम जन्मभूमि में उनका नाम पूरे दुनिया में हुआ वह एक ईश्वरी कार्य ईश्वर ने उनसे करवाया उनके लिए तेरा वैभव मां अमर रहे यह शब्द ही आज उचित होगा विराट हिंदू समाज के अनेक कार्यक्रम हिंदू समाज में एक जुटता बनाए रखने के अनेक कार्यक्रमों का श्रेय अशोक सिंघल जी को जाता है, देश को आज अस्थिर करने के विचार और राष्ट्र विरोधी शक्तियां प्रयास कर रही हैं वह सोच जो एकल विद्यालय के लिए कि जहां विद्यार्थी स्कूल न जाए स्कूल स्कूल विद्यार्थी के पास जाए उन्होंने इशारे इशारे में यह भी कहा अशोक जी के तीन संकल्प अयोध्या, मथुरा काशी में मथुरा काशी का संकल्प पूर्ण होने का समय आ गया है, पूरी दुनिया का हिंदू समाज श्री राम जन्मभूमि जैसा ही स्वरूप मथुरा और काशी का चाहता है, मामला न्यायालय में है सत्य और न्याय की जीत होगी ऐसा विश्वास हम करते हैं, देर हो रही है लेकिन अब वह समय आने वाला है जब सत्य और न्याय की जीत होगी और हिंदू समाज मथुरा और काशी में भव्य स्वरूप मंदिर का दिखेगा,आज अशोक सिंघल जी के जयंती के 100 वर्ष पर मैं इतना ही कहना चाहूंगा कि उनके विचार उनके सोच इतना विशाल हृदय की विरोधी भी उनके विचारों से सहमत ही रहते थे आज वह समय आया है उनके प्रयास से की हिंदू संस्कृति का जागरण आज इस राष्ट्र में नहीं पूरी दुनिया में उसका प्रभाव दिख रहा है, माननीय उपमुख्यमंत्री जी ने अनेक अनेक अशोक जी के जीवन के अनेक संस्मरण को रखा कार्यक्रम की अध्यक्षता हिला समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजमोहन लाल जी ने किया कार्यक्रम में समाज के लोगों की सहभागिता इतनी रही की अंदर हाल भरने के बाद भी बाहर भी काफी संख्या में कार्यकर्ता और समाज के प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम से हुआ मंच पर प्रमुख रूप से प्रांत अध्यक्ष कविंद्र प्रताप सिंह,प्रांत संगठन मंत्री राजेंद्र जी,प्रांत मंत्री डॉ राज नारायण,संजय गुप्ता, अजय गुप्ता, विनोद अग्रवाल सुरेश अग्रवाल सहित विचार परिवार के अनेक जनप्रतिनिधि अनेक विधायक प्रयागराज महापौर अनेक पूज्य संत एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *