वोट चोरी के मुद्दे पर ज्ञानेश कुमार को जाना होगा- फुज़ैल

प्रयागराज, 07 अक्टूबर । राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व के आह्वाहन शहर अध्यक्ष फुज़ैल हाशमी ने बुधवार अपराह्न चौक स्थित पार्टी कार्यालय के सभागार में इंडिया गठबंधन की आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में वर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार द्वारा १३ करोड़ वोटों की धांधली किए जाने का खुला आरोप लगाया । बताया कि सीईसी के सहयोगी दो चुनाव आयुक्तों डॉ सुखवीर सिंह संधू एवं डॉ विवेक जोशी द्वारा बीते 10 महीनों में 14 बार आपत्ति दर्ज किए जाने के बावजूद ज्ञानेश कुमार ने प्रधानमंत्री मोदी , गृह मंत्री शाह और भाजपा का एजेंट बन कर तमाम प्रदेशों व केंद्र में भाजपा की सरकारें बनवाने का इंडिया गठबंधन द्वारा आरोप लगाया है । हाशमी ने कहा कि चुनाव आयोग की आंतरिक कार्य प्रणाली को लेकर हुए खुलासे ने तीनों चुनाव आयुक्त के बीच की गैर बराबरी और लोकतांत्रिक कामकाज को उजागर किया है । हालिया घटनाओं ने न केवल आयोग के इरादे को लेकर चिंता बढ़ाई है बल्कि भारतीय लोकतंत्र और संस्थाओं के भविष्य पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं । बताया कि गत दिनों मा. राहुल गांधी के निर्देश पर इंडिया गठबंधन द्वारा देश व्यापी प्रदर्शन कर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ की माँग की गई । २ अक्टूबर से ८ अक्तूबर तक पूरे देश में इंडिया गठबंधन के समस्त सहयोगी दलों ने वार्डों , मंडलों और ब्लॉक स्तर के अलावा महानगर व ज़िला स्तर पर पद यात्राएँ कर भाजपा व ज्ञानेश कुमार के गठबंधन के काले कारनामे जनता को उजागर किये । बताया कि गुरुवार को पत्थर गिरजा धरना स्थल से सुभाष चौराहे तक इस्तीफा की मांग को लेकर सायं मशाल जुलूस निकलेगा जिसमें राष्ट्रीय प्रभारी सचिव वरुण चौधरी शिरकत करेंगे । शहर अध्यक्ष ने सीईसी ज्ञानेश कुमार , प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री शाह के इस्तीफ़े की माँग दोहराई । कथित वोट चोरी का आरोप लगाते हुए कहा कि ईवीएम, मतदाता सूची से लेकर मतगणना , तीन तरीकों से मैच फिक्सिंग की जा रही है । प्रेस कांफ्रेंस में किशोर वार्ष्णेय, हरिकेश त्रिपाठी ,फरहान अहमद सहित अन्य मौजूद थे।

