राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं को शैक्षिक सामग्री वितरित

प्रयागराज, 7 अक्टूबर।
The RA Foundation जिसके फाउंडर और चेयरमैन मोनालिसा सिंघल और डायरेक्टर डा अर्पित सिंघल के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कटरा, प्रयागराज के विद्यालय परिसर में 100 छात्राओं को शैक्षिक एवं आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद छात्राओं को शिक्षा के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें पढ़ाई के प्रति प्रोत्साहित करना और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती शशि बाला चौधरी सहित विद्यालय के अन्य शिक्षकगण एवं स्टाफ उपस्थित रहे। Foundation की ओर से छात्राओं को आवश्यक शैक्षिक सामग्री वितरित की गई। सामग्री प्राप्त कर छात्राओं में उत्साह और प्रसन्नता देखने को मिली।
The RA Foundation के प्रतिनिधियों में सत्येंद्र शर्मा, आनंद मिश्रा, अरुण, रविंद्र एवं देवेंद्र सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। Foundation के प्रतिनिधियों ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा प्रत्येक बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। संसाधनों की कमी किसी छात्रा के सपनों और उसकी शिक्षा के मार्ग में बाधा नहीं बननी चाहिए।
इस अवसर पर छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने, अपने माता-पिता एवं शिक्षकों का सम्मान करने तथा जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। प्रतिनिधियों ने कहा कि आज मिली सहायता का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होगा, जब छात्राएं शिक्षा प्राप्त कर भविष्य में स्वयं सक्षम बनें और समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता करें।
प्रधानाचार्या श्रीमती शशि बाला चौधरी ने Foundation के इस सामाजिक प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्राओं का मनोबल बढ़ाते हैं और उन्हें शिक्षा के प्रति और अधिक गंभीर होने की प्रेरणा देते हैं।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार की ओर से The RA Foundation के सहयोग एवं इस सामाजिक पहल के लिए आभार व्यक्त किया गया।

