Wednesday, October 7Ujala LIve News
Shadow

नगर आयुक्त को नगर निगम से हटाए जाने की मांग पटरी दुकानदारों ने सौंपा डिप्टी सीएम को ज्ञापन

नगर आयुक्त को नगर निगम से हटाए जाने की मांग पटरी दुकानदारों ने सौंपा डिप्टी सीएम को ज्ञापन 


व्यापारी एकता समिति उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विजय गुप्ता के नेतृत्व में आज व्यापारियों ने सुभाष चौराहा सिविल लाइन में उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमन्त्री केशव प्रसाद मौर्या को ज्ञापन सौंपकर नगर निगम के नगर आयुक्त को तत्काल हटाने की माँग की नगर आयुक्त फुटपाथ व्यापारियों का लगातार उत्पीड़न करते हुए उनकी दुकानों पर तोड़फोड़ करा रहे हैं जबकि उन्हें वेंडर जोन बनाकर पहले उन्हे बसाने की व्यवस्था करनी चाहिए
रातों रात नाइट मार्केट बन जाती है 28 वेडिंग जोन की फाइल धूल खा रही है उसमें कोई काम नहीं हो रहा नगर निगम में पूंजी पतियों की ज्यादा सुनवाई हो रही है गरीबों का कोई सुनने वाला नहीं है
इस अवसर पर विकास अग्रहरि जिला अध्यक्ष फुटपाथ व्यापारी एकता समिति ने कहा कि प्रयागराज में गरीब विरोधी, गरीबों का उत्पीड़न करने वाले नगर आयुक्त की कोई आवश्यकता नहीं है, नगर आयुक्त के कार्य योगी सरकार को बदनाम करने वाले हैं , यदि इन्हे शीघ्रातिशीघ्र नहीं हटाया गया तो सम्पूर्ण नगर के फुटपाथ व्यवसायियों को बृहद आन्दोलन करने हेतु बाध्य होना पडे़गा

उप मुख्यमन्त्री को ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से
विकास अग्रहरि कमलेश कुमार. सूरज गुप्ता विवेक सिंह शांतनु कुमार. मोनू यादव अवधेश श्रीवास्तव उमेश यादव आकाश तेज पांडे अमरनाथ. नन्हे चौरसिया शांतनु बॉस निर्मला देवी गुड्डू अंकित आदि व्यापारी शामिल रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *