Wednesday, October 7Ujala LIve News
Shadow

झोलाछाप जॅक्टरों के खिलाफ पुलिसिया अभियान

मानखुर्द से लेकर जोगेश्वरी तक 7 क्लीनिकों पर छापा

10 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

मुंबई श्रीकेश चौबे:- मुंबई में झोला छाप डॉक्टरों (नकली

डॉक्टरों) का खतरा लगातार बना हुआ है। इसे रोकने के लिए, मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक खास ऑपरेशन चलाया, जिसमें शहर के अलग-अलग इलाकों में सात क्लीनिकों पर छापेमारी की गई और दस लोगों को पकड़ा गया। पुलिस ने इन क्लीनिकों से इंजेक्शन, सिरिंज और कई तरह की दवाइयां और गोलियां जब्त कीं।

नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ मिलकर और नकली मरीज की मदद से भांडुप, जोगेश्वरी, दहिसर, बोरीवली और मानखुर्द के क्लीनिकों पर छापेमारी के बाद दस झोलाछाप डॉक्टरों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इन जगहों से लगभग ?2 लाख कीमत के इंजेक्शन, सिरिंज और कई तरह की दवाइयां और गोलियां जब्त कीं। गिरफ्तार किये गए लोगों में शेख अनवर असलम, नबी हुसैन शेख (संतोष हेल्थ क्लीनिक, भांडुप), इमरान अब्दुल खान (विनायक हेल्थ क्लीनिक, भांडुपः), दयाशंकर सिंह, जुनैद सिद्दीकी (हमदम क्लीनिक, जोगेश्वरी), शहाबुद्दीन शेख (कोहिनूर क्लीनिक, जोगेश्वरी), नावेद खान, राशिद शेख (अंकुश आयुर्वेदिक क्लीनिक, बोरीवली), दीपक हर्बल हेल्थ केयर क्लीनिक, दहिसरः राशिद शेख और समर आयुर्वेदिक क्लीनिक, मानखुर्द से निहाल अराफात शेख को पकड़ा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *