Wednesday, October 7Ujala LIve News
Shadow

कुष्ठ आश्रम में लायंस क्लब सिटी द्वारा किया गया सेवा कार्य

कुष्ठ आश्रम में लायंस क्लब सिटी द्वारा किया गया सेवा कार्य

प्रयागराज सेवा सप्ताह के अंतर्गत करेलाबाग स्थित कुष्ठ आश्रम में लायन्स क्लब इलाहाबाद सिटी की ओर से सेवा कार्य किया गया।

कुष्ठ आश्रम में लगभग 50 पुरुष एवं महिला रोगी निवास करते हैं तथा उनके परिवार के सदस्यों सहित लगभग 80 लोग वहाँ रहते हैं। उनकी दैनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए क्लब की ओर से वहाँ निवास कर रहे सभी लोगों को दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएँ प्रदान की गईं।

प्रत्येक कुष्ठ रोगी को मंजन, टूथब्रश, बड़ी बोतल में तेल, बड़ा नहाने का साबुन, कपड़े धोने का साबुन, बिस्किट, केले आदि वितरित किए गए।

आश्रम में रहने वाले पुरुष रोगियों के लिए 25 टी-शर्ट क्लब की अध्यक्ष लायन कल्पना अग्रवाल द्वारा प्रदान की गईं। क्लब की सचिव लायन मीना मध्यान द्वारा मिठाई का वितरण किया गया।

इस सेवा कार्य में क्लब के 15 से अधिक लायन्स सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। रीजन चेयरपर्सन लायन विशाल खरे एवं जोन चेयरपर्सन लायन संजय चड्ढा, मेयर अजय अवस्थी,अनूप सिंह, पीयूष अग्रवाल, इंदर मध्यान, सविता सिंह, डी॰के॰ केसरवानी आदि की उपस्थिति भी रही।

मीडिया चेयरपर्सन लालू मित्तल ने बताया यह सेवा कार्य अत्यंत सार्थक, संतोषजनक एवं हृदयस्पर्शी रहा। दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएँ प्राप्त होने पर कुष्ठ आश्रम के निवासियों के चेहरों पर उत्साह एवं खुशी स्पष्ट दिखाई दे रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *