Friday, October 9Ujala LIve News
Shadow

विश्व आयुर्वेद मिशन एवं आयुर्वेद विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन शिविर में 150 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण

 

विश्व आयुर्वेद मिशन एवं आयुर्वेद विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

शिविर में 150 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण


प्रयागराज। इंडियन ओवरसीज बैंक रामबाग शाखा में शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 को विश्व आयुर्वेद मिशन एवं आयुर्वेद विभाग प्रयागराज
के संयुक्त तत्वावधान में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।‘आयुष आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत आयोजित शिविर में प्रवेक कल्प प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से निःशुल्क हड्डी में कैल्शियम की गुणवत्ता, हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर जांच किया गया।

शिविर का उद्घाटन इंडियन ओवरसीज बैंक इलाहाबाद मुख्य शाखा के चीफ मैनेजर शुभाजीत घोष, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. नवीन सोनी, मुट्ठीगंज पार्षद नीरज गुप्ता, विश्व आयुर्वेद मिशन के अध्यक्ष डॉ. जी.एस. तोमर तथा बैंक के शाखा प्रबंधक आशीष तोमर ने संयुक्त रूप से किया।

डॉ. जी.एस. तोमर ने कहा कि आयुर्वेद रोगों के उपचार के साथ ही उनकी रोकथाम और स्वास्थ्य संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पार्षद नीरज गुप्ता ने स्वास्थ्य शिविरों को जनहित की सराहनीय पहल बताते हुए कहा कि इससे लोगों को समय पर जांच और उचित परामर्श की सुविधा मिलती है।
डॉ. नवीन सोनी ने कहा कि आयुष विभाग का उद्देश्य आयुर्वेद एवं पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों के माध्यम से आमजन तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर अनेक बीमारियों से बचाव किया जा सकता है।

शाखा प्रबंधक आशीष तोमर ने बैंक परिसर में शिविर के आयोजन को सामाजिक उत्तरदायित्व की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

शिविर में जोड़ों और कमर के दर्द, गठिया, सर्वाइकल की समस्या, मांसपेशियों में दर्द तथा मधुमेह सहित विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के संबंध में चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।

शिविर में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय (25 शैय्या), हंडिया, प्रयागराज के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अवनीश पाण्डेय, अनुराग अस्थाना, अखिलेन्द्र सिंह, अंकुर सिंह, प्रदीप पाण्डेय, राम सिंह, करन यादव सहित चिकित्सकीय एवं आयोजन टीम के सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता की।

आयोजकों के अनुसार शिविर का उद्देश्य बीमारियों की समय रहते पहचान, बचाव तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति लोगों को जागरूक करना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *