Friday, October 9Ujala LIve News
Shadow

आगामी पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन व पीस कमेटी की बैठक संपन्न,मिलजुल कर मनाये त्योहार सौहार्द बनाए रखने की अपील एसीपी

आगामी पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन व पीस कमेटी की बैठक संपन्न,मिलजुल कर मनाये त्योहार सौहार्द बनाए रखने की अपील एसीपी

प्रयागराज  कोतवाली परिसर में आगामी त्यौहार को देखते हुए पुलिस प्रशासन व पीस कमेटी की मीटिंग रखी गई बैठक एसीपी निकिता श्रीवास्तव व पीस कमेटी के चांद मियां के अध्यक्षता में संपन्न हुई,मीटिंग में सभी धर्म के धर्मगुरु समाजसेवी पार्षद सिविल डिफेंस के लोग शामिल हुए।
कोतवाली क्षेत्र की एसीपी निकिता श्रीवास्तव ने कहा मीटिंग रखने का मकसद आगामी त्यौहार कर्ण घोड़ा, दुर्गा पूजा, दशहरा हम सबको मिलकर शांतिपूर्वक संपन्न करना है सभी कमेटियों को प्रशासन के गाइडलाइन का पालन करना होगा।

कोतवाली इंचार्ज ने कहा दशहरे में कोतवाली पुलिस की जिम्मेदारी कुछ ज्यादा ही बढ़ जाती है कर्ण घोड़ा पजावा की चौकियां भोर में निकलने वाली श्रंगार चौकिया भरत मिलाप को सकुशल संपन्न करना होता है कोतवाली इंचार्ज ने कहा महिलाओं की हर तरह की सुरक्षा का इंतजाम किया जाएगा। किसी ने कोई समस्या उत्पन्न करने की कोशिश की तो उसके साथ सख्ती से पेश आया जाएगा। LIU की तरफ से अखिलेश सिंह शामिल हुए।

बैठक में चांद मियां, मोहम्मद आजम, मोहन जी टंडन,,पंडित दिगंबर नाथ त्रिपाठी, जिया उबैद खान पार्षद, मोहम्मद आजम पार्षद, अनीस अहमद पूर्व पार्षद, मोहम्मद ताहिर अंसारी, मोहम्मद याकूब, नटवरलाल मोहम्मद आमिर, पार्षद कुसुम लता, पल्लवी अरोड़ा,राकेश मल्होत्रा, मोहम्मद अकरम, डाबर महबूब, राजीव बोनट सुरेंद्र यादव चंद्रपाल यादव फारुकी वास सिद्दीकी मोहम्मद मेराज सीमा निषाद लता रेनू श्रीवास्तव, आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *