Sunday, October 11Ujala LIve News
Shadow

काशी के कलाकारों द्वारा डमरू, नगाड़ों से अग्र कुल प्रवर्तक सूर्यवंशी महाराजा अग्रसेन की आरती की गई

 

काशी के कलाकारों द्वारा डमरू, नगाड़ों से अग्र कुल प्रवर्तक सूर्यवंशी महाराजा अग्रसेन की आरती की गई

*शुरू हुआ कमरों का निर्माण

अग्रकुल प्रवर्तक सूर्यवंशी महाराजा अग्रसेन जी की जयंती पर नगर के प्रथम अग्रसेन भवन पर महाराजा अग्रसेन जी का पूजन किया गया।

पूजन के उपरांत महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा को रथ पर सवार कर पूरी सजधज, डमरू, शंखनाद के साथ भवन से शोभा यात्रा घंटाघर से खोवा मंडी, जीरोरोड होते हुए अग्रसेन चौक पहुंची।

अग्रसेन चौक पर सभा के अध्यक्ष डॉ अशोक अग्रवाल जी के महाराजा अग्रसेन जी को माला पहना कर आरती कर आशीर्वाद लिया । अग्रसेन महिला वाहिनी द्वारा अग्रसेन वंदना गायी गई ।

डॉ नीरज अग्रवाल एवं डॉ कीर्तिका अग्रवाल द्वारा शिलापूजन कर निर्माण कार्य का आरंभ किया गया।

शोभायात्रा में *अग्रवाल महिला वाहिनी* की महिलाओं ने पीली और लाल साड़ी में बड़ी संख्या में भाग लिया। महिलाओं द्वारा पूरे मार्ग को महाराजा अग्रसेन जी के चरित्र को गीत और भजन के रूप में गुंजायमान कर दिया। पूरे रास्ते अग्रवाल महिला वाहिनी की महिलाओं द्वारा डांडिया नृत्य किया गया ।

महामंत्री महेन्द्र गोयल ने बताया कि 14 वर्ष बाद प्रयागराज में पुनः शोभायात्रा निकली है, 14 वर्ष पूर्व भी *अग्रसेन जागृति सेवा संस्थान* के बैनर पर शोभा यात्रा निकली थी और तब महामंत्री महेन्द्र गोयल थे।

डॉ अशोक अग्रवाल ने कहाकि इस तरह के कार्यक्रम से समाज में एकता आती है और अपने पूर्वजों के बारे नई पीढ़ी को जानने समझने का मौका मिलता है। इससे बच्चों में विनम्रता, दयालुता आती है।

डॉ कीर्तिका अग्रवाल (प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजपा) ने कहाकि इस तरह से महिलाओं की भागीदारी पहली बार देखने को मिल रही है। महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। उन्होंने कहाकि महिलाओं को केवल घर तक सीमित नहीं समझना चाहिए।

कार्यक्रम में डॉक्टर अशोक अग्रवाल, डॉ नीरज अग्रवाल डॉ कीर्तिका अग्रवाल, केके अग्रवाल, मुन्ना भैया, रेनू गर्ग, रानू अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, अनुपम अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, राजू जैन, आशुतोष जैन, विजय बंसल, विनोद अग्रवाल अंकित बंसल, सौरभ अग्रवाल मुरारी अग्रवाल डॉक्टर पीयूष रंजन अग्रवाल, रोली अग्रवाल, शिल्पी अग्रवाल, रंजन गोयल, दिव्या अग्रवाल, स्मृति अग्रवाल नूपुर अग्रवाल आदि उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *