विपक्ष के लोग जनादेश नहीं सहन कर पा रहे: केशव

प्रयागराज
इलाहाबाद झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र अधिवक्ता समागम में बतौर मुख्य अतिथि अधिवक्तागणों को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2027 से पहले यह चुनाव है। हमें पूरी मजबूती से लड़ना है। यह सर ऊंचा करने का चुनाव है। स्वर्गीय यज्ञदत्त शर्मा कई चुनाव जीते स्नातक एमएलसी के। पिछले चुनाव से सबक लेते हुए इस बार कोई ढिलाई नहीं बरतनी है मतदान को लेकर। सपा कांग्रेस टीएमसी उद्धव ठाकरे की शिवसेना अब सत्ता से बेदखल हो चुके हैं और भविष्य में कोई संभावना भी नहीं है। इसलिए अब ये देश की संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने का षडयंत्र कर रहे हैं। विपक्ष के लोग जनादेश नहीं सहन कर पा रहे हैं। ये संविधान के कितने बड़े रक्षक हैं ये देश की जनता इमरजेंसी के समय देख चुकी हैं। राहुल गांधी देश का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। इनका आंदोलन फ्लॉप हो गया है। फार्म 6, 7, 8 चुनाव आयोग द्वारा उपलब्ध है। जब ये चुनाव जीतते हैं तब ईवीएम सही और जब चुनाव हार जाएं तो ईवीएम गलत ये देश को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। स्नातक एमएलसी चुनाव में मतदान अवश्य करें। सपा कॉग्रेस गठबंधन ये स्नातक एमएलसी चुनाव नहीं जीत सकती क्योंकि जनता का समर्थन इनको नहीं है। राहुल अखिलेश न तो 2027 में भाजपा को रोक पाएंगे और न 2029 में। समाजवादी पार्टी की गुंडागर्दी जनता वापस नहीं चाहती। जागरूक होकर इस स्नातक एमएलसी चुनाव में मतदान करें अधिवक्ता समाज। देश को हमेशा दिशा देने का काम किया है अधिवक्ता समाज ने। प्रयागराज में लगभग एक लाख मतदाता हैं स्नातक एमएलसी में और यदि मेहनत कर ली गई तो जीत निश्चित है। ये चुनाव सिर्फ स्नातक एमएलसी का चुनाव नहीं बल्कि 2027 में कमल खिलाने का भी चुनाव है। अधिवक्ता समाज प्रत्याशी अशोक राठौर को विजयी भव: का आशीर्वाद दे।
मुख्य वक्ता इलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता राज्यसभा सदस्य राधाकांत ओझा ने कहा कि पार्टी का निर्णय सर्वोपरि है। जो कार्यकर्ता संगठन के निर्णय को सर्वोपरि मानता है संगठन कहीं न कहीं उसकी चिंता करता है। हम सब अधिवक्तागण इलाहाबाद झांसी स्नातक क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अशोक राठौर को जिताने का काम करेंगे इसका हम प्रण लें। विपक्ष पूरे षड्यंत्र में लगा है राष्ट्र को अस्थिर करने में। लेकिन भाजपा कार्यकर्ता सीना तानकर खड़े हैं मा भारती की सेवा में। विपक्ष को उसके नापाक मंसूबों में कामयाब नहीं होने देंगे। देश विरोधी ताकतों को देश की प्रगति बर्दाश्त नहीं हो रही। आज विश्व स्तर पर भारत का एक मजबूत स्थान है। अधिवक्ता समाज पूरी मेहनत से इलाहाबाद झांसी स्नातक चुनाव में भाजपा को विजय श्री दिलाने के लिए लग जाए ये अपील की जाती है। आंदोलन के नाम पर अनैतिक रूप अधिवक्ता समाज बर्दाश्त नहीं करेगा। 2027 का सेमीफाइनल समझें स्नातक चुनाव को। कार्यक्रम का संचालन इलहाबाद हाइकोर्ट के उपाध्यक्ष भाजपा विधि प्रकोष्ठ के काशी क्षेत्र सह संयोजक आशुतोष पांडेय ने किया। इससे पहले अधिवक्ताओं ने डिप्टी सीएम को माला पहनाकर उनका स्वागत अभिनंदन किया। इलाहाबाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से दावेदारी में रहे कुश श्रीवास्तव, शैलेश पटेल व विजय द्विवेदी ने भाजपा प्रत्याशी अशोक राठौर को अपना समर्थन दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डिप्टी सॉलिसिटर जनरल पूर्व प्रदेश संयोजक विधि प्रकोष्ठ ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव ने किया। एमएलसी अनूप गुप्ता, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक रणजीत सिंह, अवधेश चंद्र गुप्ता, महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, निर्मला पासवान, राजेश शुक्ल, महापौर गणेश केसरवानी, नीरज त्रिपाठी, विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, दीपक पटेल, सुरेंद्र चौधरी, राजेंद्र मिश्र, शैलेश पांडेय, जयवर्धन त्रिपाठी, अरविंद सिंह, देवेंद्र नाथ मिश्रा, शक्ति सिंह, अमरेंद्र नाथ मिश्र, अनुज कुशवाहा, प्रमोद मोदी, विजय श्रीवास्तव आदि बड़ी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

