Friday, January 30Ujala LIve News
Shadow

मंत्री नन्दी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से भेंट कर दी होली की शुभकामनाएं

मंत्री नन्दी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से भेंट कर दी होली की शुभकामनाएं

जन जन का विश्वास राष्ट्रहित को समर्पित भाजपा के साथ: नन्दी,उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी जी से आज उनके आवास पर भेंट कर रंगोत्सव के पावन पर्व होली की अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित की। वहीं संगठनात्मक मजबूती के साथ ही विभिन्न विषयों पर चर्चा की। मंत्री नन्दी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश लगातार उन्नति, प्रगति और विकास की ओर अग्रसर है। वहीं विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी का एक एक कार्यकर्ता प्रदेश व राष्ट्र के उत्थान में अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहा है। जिसकी वजह से लगातार भाजपा संगठन का विस्तार हो रहा है और यही विस्तार विरोधी दलों के चिंता, बौखलाहट का कारण है। मंत्री नन्दी ने कहा कि 2017 से 2022 तक लोकसभा और विधानसभा चुनाव के साथ ही अन्य चुनाव में भी भाजपा की ही जीत हुई है। उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी की ही जीत होगी। क्योंकि देश का जन जन आज राष्ट्र हित को समर्पित भारतीय जनता पार्टी के साथ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *