Friday, January 30Ujala LIve News
Shadow

प्रयाग व्यापार मंडल का प्राचीन होली मिलन अध्यक्ष के स्वस्थ होने के कारण टला

प्रयाग व्यापार मंडल का प्राचीन होली मिलन अध्यक्ष के स्वस्थ होने के कारण टला

प्रयाग व्यापार मंडल की एक आवश्यक बैठक महामंत्री सोहेल अहमद खान की अध्यक्षता मे चौक स्थित पालको में हुई।
विगत कोविड के बाद से प्रयाग व्यापार मंडल का ऐतिहासिक होली मिलन समारोह जो ऐतिहासिक नीम के पेड़ के नीचे चौक में होता था ,इस साल भी व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय अरोरा  के अस्वस्थ होने के कारण नहीं हो पा रहा है। हम प्रयागराज के समस्त व्यापारियों से यह आग्रह करते हैं कि वह अपने अध्यक्ष के शीघ्रतीशीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना प्रभु से करें।

कृति साड़ी के प्रोपराइटर प्रफुल्ल मित्तल ने बताया कि व्यापारियों की हर समस्या का के समाधान के लिए तत्पर रहते हैं।इसलिए ये कार्यक्रम स्थगित करना अच्छा कदम है।
ताकि अगले वर्ष हम लोग इस पावन अवसर को खूब धूमधाम से साथ मिल कर मनाएं।
बैठक में सोहेल अहमद खान, श्रीमती अनीता जायसवाल, राणा चावला, अरूण केसरवानी, सुशील खरबंदा, गुरुचरण, अकरम शगुन, उमेश केसरवानी, गिरधारी अग्रवाल, पल्लवी अरोरा, सरदार जितेंद्र सिंह,राजीव नय्यर,राणा नय्यर, इंदर मध्यान्ह,हरजिंदर सिंह,इंदरप्रीत सिंह, महमूद खान, मो आमिर,सरदार प्रीतम सिंह, गुफरान अहमद,दलजीत सिंह बंटी, शाहिद कमाल बबलू, अनिमेष अग्रवाल,परमजीत सिंह,शिव शंकर सिंह,अखिलेश सिंह, धनंजय सिंह, राजेश गुप्ता,अतुल केसरवानी,ललित मोहन गुप्ता,धर्मेंद्र केसरवानी, नसीम खान ,नरेश कुंद्रा,रोहित अरोरा, मो मोइन, जियाउद्दीन नबू,सावित्री सिंह,रमेश कुशवाहा,सुरेश गुप्ता,सुरेंद्र यादव शामिल रहे।

यह जानकारी प्रयाग व्यापार मंडल के मीडिया प्रभारी अकरम शगुन ने दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *