“कायस्थ एक परिवार है और भाजपा उसका घर”-कायस्थ समाज

प्रयागराज में सिविल लाइन्स के कान्हा रेजीडेंसी में नगर के कायस्थ समाज के जिम्मेदार व्यक्तियों ने सामूहिक रूप से विचार व्यक्त किया और कहा की
“कायस्थ एक परिवार है और भाजपा इसका घर” इसका मूलभूत कारण भाजपा के राष्ट्र हित में करे जाने वाले कार्यों के अतरिक्त कायस्थ समाज का भाजपा के प्रति विश्वास भी है।
कार्यक्रम के आयोजक कुश श्रीवास्तव ने कहा की उत्तर प्रदेश के १५ करोड़ वोटर्स में ३% कायस्थ हैं, और भाजपा के कार्यकर्ता होने के नाते हम सभी का दायित्व है की आने वाले २०२४ के लोकसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश के १५ करोड़ वोटर्स में से यह ४५ लाख कायस्थ वोट भाजपा को ही मिले या सुनिश्चित करना हमारा कर्तव्य भी है और विश्वास भी। यह ३% वोट यदि और किसी दिशा चला गया तो भारत के भविष्य में जो मोदी जी के नेतृत्व में राष्ट्र विकास और गौरव शील पथ पर भारत अग्रसर है उसपे दुष-प्रभाव आता है, ऐसी परिस्थिति हमारे भविष्य एवं बच्चों पर असर डालेगी। इस बात को हमें जिम्मेदार कायस्थ होने के नाते प्रदेश के हर एक घर परिवार तक पहुँचाना अनिवार्य है।
बैठक में इस विषय पर भी गंभीरता से विचार विमर्श हुआ की कायस्थ समाज को भाजपा के कार्यकर्ता का दायित्व बखूबी निभाना चाहिए और संगठन जो भी दायित्व दे उसे पूर्ण कर्मठता से कार्य करना चाहिए, जिससे मोदी जी के हाँथ और मजबूत हो। बैठक में आये सभी सम्मानित कायस्थों राघवेंद्र नाथ, डॉ सुशिल सिन्हा, कुमार नारायण, संजय श्रीवास्तव, पवन श्रीवास्तव, रजनीकांत, विजय श्रीवास्तव, प्रवीण श्रीवास्तव, प्रवीण चंद्र श्रीवास्तव समेत २० लोगों ने पुरजोर तरीके से इस बात का समर्थन करा की २०२४ ही नहीं २०३४ में भी भाजपा राष्ट्र निर्माण एवं विकास के लिए चुनी जायेगी और कायस्थ इसमें भागीदार होगा।
