तीन सालो के इंतजार के बाद त्रिशला में बिखरे होली के रंग
तीन सालो के इंतजार के बाद त्रिशला में बिखरे होली के रंग
रिपोर्ट:धीरज कुमार
सी.पी. बच्चो के चेहरे पर रंग लगे है लाल, त्रिशला में हो रही है होली 3 बरस के बाद जोगिरो सारारा,विगत 3 सालो के बाद, इस वर्ष त्रिशला फाउंडेशन का होली मिलन समारोह आज प्रयागराज के कर्नलगंज इंटर कॉलेज मैदान में धूमधाम से मनाया गया। कोविड-19 के कारण विगत 3 वर्षो से बच्चो के स्वास्थ को ध्यान में रखते हुए सभी सांस्कृतिक कार्यक्रमों को अस्थाई रूप से स्थगित कर दिया गया था| इस वर्ष कोविड केसेस में कमी आने के बाद त्रिशला का ख़ास कार्यक्रम *“होली के रंग त्रिशला के संग”* का एक बार पुनः आयोजन किया गया| इस समारोह में खास तौर पर सेरेब्रल पालसी से प्रभावित बच्चें व उनके अभिभावकों ने अबीर गुलाल उड़ाते हुए बृज में खेली जाने वाली होली का आनंद उठाया व गीतों पर जमकर मस्ती की और साथ ही साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पे...









