माफिया ने जबरन घर में घुसकर किया कब्जा, पुलिस प्रशासन मूकदर्शक
प्रयागराज
नवाबगंज थाना क्षेत्र के टिकरी गांव
निवासी ने आरोप लगाया है कि माफिया से जुड़े लोग जबरन उसके घर में घुसकर कब्जा कर रहे हैं किन्तु पुलिस प्रशासन से गुहार लगाने पर भी कुछ नही हो रहा है।
आरोप है कि पीड़ित की ननंद और जेठ की पत्नी ने माफिया के जरिए मकान में घुसकर कब्जा कर लिया ।
इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब के नारद सभागार में प्रेस वार्ता करते हुए टिकरी गांव नवाबगंज की रहने वाली परवीन बानो का आरोप है कि उनकी नंद रेशमा नौशाद अमजद फिरोज सुफियान घर में जबरन घुस आए और पीड़ित की बेटियों से मारपीट करने लगे । अश्लील हरकत भी किया। वही सबसे छोटी बेटी द्वारा वीडियो बनाते देखने पर फिरोज नामक व्यक्ति ने उससे मारपीट करने लगा और घर में बंधक बनाने के बाद घर को तोड़फोड़ कर डाला। उनका आरोप है कि सुफियान भूमाफिया है और माफिया का करीबी है । इससे पूरा गांव डरता है । इसकी शिकायत लेकर नवाबगंज थाने में...









