“ऑपरेशन अमानत” के तहत यात्रियों को मिला उनका छूटा सामान
“ऑपरेशन अमानत” के तहत यात्रियों को मिला उनका छूटा सामान
उत्तर मध्य रेलवे ,प्रयागराज मण्डल अपने सम्मानित रेल यात्रियों को बेहतर से बेहतर सुविधा और संरक्षित रेल यात्रा उपलब्ध करने के लिए सदैव तत्पर है | रेल सुरक्षा बल /प्रयागराज मण्डल द्वारा विभिन्न ऑपरेशन के तहत प्रतिदिन कार्यवाही की जा रही है| “ऑपरेशन अमानत” रेलवे सुरक्षा बल द्वारा चलाया गया एक अभियान है जिसमे यात्रियों का रेल परिसर या ट्रेन में कोई सामान छूट जाता है तो यात्री हेल्प लाइन नंबर 139 या ट्विटर के माध्यम से रेल प्रसाशन को सूचित करता है और रेल प्रसाशन सूचना के आधार पर त्वरित कार्यवाही कर सामान बरामद होने पर यात्री को सूचित करता है और यह सुनिश्चित कर कि बरामद सामान उपस्थित यात्री का है, सामान यात्री को सौपा जाता है|
इसी क्रम में दिनांक 23.05.2022. को ट्रेन नंबर 09005 में यात्री गणेश राठी सूरत से आगरा का सफ़र कर रहे थे उनका चस्...






