प्रयागराज मण्डल ने बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ सैलरी पैकेज के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया
प्रयागराज मण्डल ने बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ सैलरी पैकेज के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया
रिपोर्ट कुलदीप शुक्ला
प्रयागराज मण्डल कार्यालय के संकल्प सभागार में प्रयागराज मण्डल और सार्वजनिक क्षेत्र के अग्रणी बैंक, ऑफ बड़ौदा के मध्य कर्मचारियों के सैलरी एकाउंट के लिए समझौता ज्ञापन किया गया । इस समझौता ज्ञापन पर पर मण्डल रेल प्रबंधक/प्रयागराज, हिमांशु बडोनी और बैंक ऑफ़ बड़ौदा, लखनऊ अंचल के अंचल प्रमुख समीर रंजन पंडा ने हस्ताक्षर किये । इस समझौता ज्ञापन के अंतर्गत बैंक ऑफ बड़ौदा में रेलवे कर्मचारियों को सैलरी एकाउंट खोलने पर मोबाइल बैंकिंग एवं ऋण इत्यादि की अच्छी सेवाएं प्रदान की जाएंगी ।
इस सैलरी पैकेज समझौते के तहत उत्तर-मध्य रेलवे के पूर्वी उत्तर प्रदेश के 15 जिलों के लगभग 37000 रेलवे कर्मचारी लाभान्वित होंगे । उत्तर-मध्य रेलवे के चुनार से दादरी तक का क्षेत्र इसमें शामिल रहेगा। इस ...









