मुक्त विश्वविद्यालय के रक्तदान शिविर में शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने किया रक्तदान
मुक्त विश्वविद्यालय के रक्तदान शिविर में शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने किया रक्तदान
कुलपति ने दिलाई शपथ, किया उत्सावर्धन,उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज में शुक्रवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रक्तदान करने के लिए विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों में उत्साह बरकरार रहा।
राज्य रक्त संचरण परिषद, उत्तर प्रदेश के आह्वान पर 14 जून से 13 जुलाई तक आयोजित विश्व रक्तदाता मासिक अभियान के अंतर्गत विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर सीमा सिंह के निर्देशन में मुक्त विश्वविद्यालय में स्वैच्छिक विशेष स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन स्वास्थ्य विज्ञान विद्या शाखा के तत्वावधान में आयोजित किया गया।
कुलपति प्रोफेसर सीमा सिंह ने रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में नियमित रक्तदान की शपथ दिलाई। इस अवसर पर वि...








