रानी रेवती देवी के 4 छात्र-छात्राओं का सम्मान जिलाधिकारी ने किया
रानी रेवती देवी के 4 छात्र-छात्राओं का सम्मान जिलाधिकारी ने किया
प्रयागराज, विद्या भारती से संबद्ध काशी प्रांत के रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज राजापुर प्रयागराज के 4 छात्र-छात्राओं को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिले में टॉप 10 की सूची में आने पर जिलाधिकारी ने अपने कार्यालय में सम्मानित किया ।
विद्यालय के संगीताचार्य एवं मीडिया प्रभारी मनोज गुप्ता ने बताया कि हाई स्कूल की परीक्षा में साक्षी मौर्य ने 95.33% अंक प्राप्त कर जिले में नौवां स्थान एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में कोमल श्रीवास्तव तथा प्रिया मिश्रा ने संयुक्त रूप से 94.40% अंक प्राप्त कर जिले में सातवां स्थान एवं आदित्य झा ने 94.60% अंक प्राप्त करके जिले में दसवां स्थान बनाया l चारों छात्र छात्राओं की सफलता पर जिलाधिकारी प्रयागराज संजय खत्री ने प्रम...









