ओ ई आर पॉलिसी मुक्त विश्वविद्यालय के लिए बहुत लाभकारी – प्रोफेसर एस कुमार
ओ ई आर पॉलिसी मुक्त विश्वविद्यालय के लिए बहुत लाभकारी - प्रोफेसर एस कुमार
उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज एवं सेमका, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम ऑन कंटेंट डेवलपमेंट यूजिंग ओईआर विषयक त्रिदिवसीय कार्यशाला का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। समापन सत्र की अध्यक्षता करते हुए आंतरिक गुणवत्ता सुनिश्चियन प्रकोष्ठ सीका के उप निदेशक प्रोफेसर एस कुमार ने 6कहा कि मुक्त शैक्षणिक संसाधन नीति विश्वविद्यालय की प्रगति के लिए बहुत लाभकारी है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ने ओ ई आर पॉलिसी 2016 में ही बना ली थी, जिसका मौजूदा परिवेश में रिवाइज होना बहुत जरूरी है। विश्वविद्यालय ने कुलपति प्रोफेसर सीमा सिंह के निर्देशन में इस दिशा में तेजी से प्रयास किया है।कुलपति प्रोफेसर सिंह के इन प्रयासों से विश्वविद्यालय के शिक्षकों के अंदर नई आशा का संचार हुआ ...






