ज्ञान गुण सागर वाहिनी एवं कुश श्रीवास्तव को मिला गोरखपुर महापौर से सम्मान पत्र
ज्ञान गुण सागर वाहिनी एवं कुश श्रीवास्तव को मिला गोरखपुर महापौर से सम्मान पत्र
ज्ञान गुण सागर वाहिनी के अध्यक्ष कुश श्रीवास्तव और उनकी टीम को आज गोरखपुर के महापौर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव ने “ज्ञान गुण सागर प्रतियोगिता गोरखपुर” के सफल आयोजन के उपलक्ष्य में होटल प्रगति इन गोरखपुर में सम्मान पत्र देकर प्रशंसा करी। ५ अगस्त को ज्ञान गुण सागर वाहिनी की प्रतियोगिता दिग्विजय मैथ पीजी कॉलेज के प्रेक्षागृह में आयोजित हुई थी, जिस्म नगर के १५ विद्यालयों में प्रतिभागिता की थी। इस आयोजन में प्रतिभागी टीमों ने बजरंगबली को केंद्र में रख कर हनुमान चालीसा, बजरंग बाण एवं हनुमान अष्टक की प्रस्तुतियों की थी। डॉक्टर मंगलेश ने कहा को यह अद्वितीय प्रकार की प्रतियोगिता करने का वाहिनी का प्रयास अत्यंत सराहनीय है और उत्तर प्रदेश के हर नगर में इसे करने का संकल्प पूर्ण करने के लिए उनको शुभकामनाएँ। वाहिनी अध्यक्ष...









