चलो मन गंगा यमुना तीर के मंच पर,धनुष यज्ञ लीला का हुआ भावपुर्ण मंचन
चलो मन गंगा यमुना तीर के मंच पर,धनुष यज्ञ लीला का हुआ भावपुर्ण मंचन
उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, प्रयागाज की ओर से अयोजित दस दिवसीय लोकगीतो एवं लोकनृत्यों का इन्द्रधनुषीय कार्यक्रम शुक्रवार को रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ समापन हुआ। लखनऊ घराने से तालुक रखने वाली प्रख्यात नृत्यांगना कुमकुम आदर्श के निर्देशन में उनके दलांे द्वारा ‘‘कथा रघुनाथ’’ की (कत्थक बैले) की प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्थ कर दिया। कत्थक बैले में अंजुल वाजपाई, एकता मिश्रा, सीमा पाल, आदि ने अपने नृत्य से लोगों की खूब तालियां बटोरी।
कुॅवर तेज भानु सिंह के निर्देशन में राम लीला के धनुष यज्ञ प्रसंग का प्रभावी प्रस्तुति दी गई। मंच पर राम का धनुष उठाकर तोड़ना और परशुराम का क्रोधित होना सहित अन्य प्रंसग श्रद्वालुओं को सम्मोहित करते रहे।
राम ने तोड़ा धनुष- सीता स्वमवर में जब तमाम राजा धनुष उठा नही सके तब भगवान ...









