स्वतंत्रता दिवस पर शहीद लाल पद्मधर के जीवन पर नाटक का सफल मंचन
स्वतंत्रता दिवस पर शहीद लाल पद्मधर के जीवन पर नाटक का सफल मंचन
प्रयागराज। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शाकुन विद्या निकेतन स्कूल में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान संगम सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था की ओर से अमर शहीद लाल पद्मधर सिंह के जीवन, संघर्ष और बलिदान पर आधारित नाटक ‘लाल पद्मधर’ का प्रभावशाली एवं सफल मंचन किया गया।
नाटक का निर्देशन सुबोध सिंह जी ने किया। कलाकारों ने अपने सशक्त अभिनय के माध्यम से लाल पद्मधर सिंह के स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान, उनके अदम्य साहस और देश के लिए दिए गए बलिदान को जीवंत कर दिया। नाटक के मंचन ने उपस्थित दर्शकों एवं विद्यार्थियों को भावुक करने के साथ-साथ देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत कर दिया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण भी किया गया। शाकुन विद्या निकेतन स्कूल तथा स...









