महादान कर युवाओं ने मनाया स्वतंत्रता दिवस समारोह
महादान कर युवाओं ने मनाया स्वतंत्रता दिवस समारोह
आजादी के 77वें अमृत महोत्सव के अवसर पर ' हरे राम सेवा संस्थान एव ओम टाइपिंग और कंप्यूटर इंस्टीट्यूट के संयुक्त तत्वावधान में राजापुर में रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया।लगभग तीस लोगों ने 30 यूनिट रक्त दान कर स्वतंत्रता आंदोलन के शहीदों और सपूतों को श्रधांजलि दी तथा स्वतंत्रता दिवस रूपी अमृत महोत्सव को धूम धाम से मनाया । श्री अनन्त सिंह ने ब्लड डोनर को संबोधित करते हुए कहां की आज के समय में त्याग और बलिदान का विभिन्न स्वरूप हो गया है।कोई बॉर्डर पर रह कर समाज और राष्ट्र की सेवा कर रहा है तो कोई अन्य माध्यम से समाज ,जन और राष्ट्र की सेवा कर रहा हैं।जिसमे से एक बलिदान/सेवा रक्त दान भी है। वास्तव में रक्त दान ही सबसे बड़ा दान या बलिदान है जो वास्तव में आज के समय में प्रासंगिक है बाकी सभी दान मिथ्या है। इस कार्यक्रम में उपस्थित डॉ...









