जिन्होंने उत्तर प्रदेश को जंगलराज बना रखा था वे ऐतिहासिक निवेश पर सवाल उठाते हैंः नन्दी
जिन्होंने उत्तर प्रदेश को जंगलराज बना रखा था वे ऐतिहासिक निवेश पर सवाल उठाते हैंः नन्दी
विधायकों ने उद्योगों के विकास पर पूछा सवाल तो औद्योगिक विकास मंत्री नन्दी ने दिया जवाब,जनपदवार आए निवेश प्रस्ताव के साथ ही औद्योगिक इकाई स्थापित करने की योजना से कराया अवगत
उत्तर प्रदेश में निवेश को लेकर विधानसभा में सवाल पूछा गया था। विधायक सचिन यादव व अखिलेश ने प्रश्न के माध्यम से पूछा था कि प्रदेश में वर्ष 2023 में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में कितने धनराशि के निवेश उद्योगवार प्राप्त हुए और किन-किन जनपदों में नई औद्योगिक इकाई स्थापित करने की सरकार की क्या योजना है। जिसका जवाब देते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने प्राप्त निवेश प्रस्ताव व जनपदवाद योजनाओं से अवगत कराया।
मंत्री नन्दी ने कहा कि उत्तर प्रदेश पहली बार उद्योग और निवेश का ऐसा ...









