आमजन कि ही नहीं देश के सम्मान स्वाभिमान और विजन की है सरकार— केशव प्रसाद मौर्य
आमजन कि ही नहीं देश के सम्मान स्वाभिमान और विजन की है सरकार--- केशव प्रसाद मौर्य
तीर्थराज प्रयागराज में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन में व्यापारियों के उमड़े जनसैलाब से खचाखच भरा हुआ जिला पंचायत सभागार में आयोजित व्यापारी सम्मेलन संपन्न हुआ l
कार्यक्रम के प्रारंभ में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल सहित सभी मंचासीन पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर व्यापारी सम्मेलन का शुभारंभ किया तत्पश्चात संगठन के पदाधिकारियों द्वारा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल सहित सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत करते हुए अतिथियों को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया l
कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर उमेश चंद गणेश केसरवानी एवं संचालन डॉ आभा मधुर ने किया l
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीके सि...









